T20 Rankings : विराट कोहली से बाबर तक – सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर-1 रहे T20 बल्लेबाज

Atul Kumar
Published On:
T20 Rankings

T20 Rankings – इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताज़ा ICC T20 रैंकिंग 2025 में भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। महज 25 साल की उम्र में वह नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। खास बात ये है कि अभिषेक के 931 रेटिंग अंक हैं, जो अब तक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

हाल ही में खत्म हुए टी20 एशिया कप 2025 में अभिषेक ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी की थी। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 314 रन बनाए और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

ICC T20 रैंकिंग 2025: सबसे ज्यादा दिन नंबर-1 रहने वाले बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने भले ही नंबर-1 रैंकिंग हासिल कर ली हो, लेकिन लंबे वक्त तक इस पोजीशन पर टिके रहना बड़ी चुनौती होती है। आइए नजर डालते हैं उन दिग्गज बल्लेबाजों पर जिन्होंने ICC T20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर-1 पोजीशन अपने नाम रखी।

1. विराट कोहली – 1202 दिन

भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वह 1202 दिनों तक नंबर-1 T20 बल्लेबाज बने रहे। कोहली ने अपने करियर में 125 T20I मैचों में 4188 रन बनाए और हाल ही में टेस्ट व T20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

2. बाबर आजम – 1057 दिन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम 1057 दिनों तक नंबर-1 रहे। हालांकि उन्हें एशिया कप 2025 के लिए टीम में जगह नहीं मिली। बाबर अब तक 128 मैचों में 4223 रन बना चुके हैं।

3. केविन पीटरसन – 729 दिन

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केविन पीटरसन 729 दिनों तक नंबर-1 पोजीशन पर काबिज रहे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 37 T20 मैचों में 1176 रन बनाए। उनका आखिरी इंटरनेशनल T20 मैच जून 2023 में खेला गया।

4. ग्रीम स्मिथ – 690 दिन

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ 690 दिनों तक नंबर-1 बल्लेबाज रहे। उन्होंने 33 T20 मैचों में 982 रन बनाए। उनका अंतिम इंटरनेशनल T20 अक्टूबर 2011 में खेला गया था।

5. ब्रैंडन मैकुलम – 546 दिन

न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम 546 दिनों तक नंबर-1 पोजीशन पर रहे। उन्होंने 71 T20I मैचों में 2140 रन बनाए। जून 2015 में उन्होंने आखिरी मैच खेला और फिलहाल इंग्लैंड टीम के हेड कोच हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...