अगर आरसीबी एक बार आईपीएल जीतती हैं तो वह तीन-चार IPL ट्रॉफी लगातार जीत सकती है, एबी डीविलियर्स ने दिया चौंकाने वाला बयान

Kiran Yadav
Published On:
If RCB wins IPL once, it can win three-four IPL trophies in a row, AB de Villiers gave a shocking statement

अगर आरसीबी एक बार आईपीएल जीतती हैं तो वह तीन-चार IPL ट्रॉफी लगातार जीत सकती है, एबी डीविलियर्स ने दिया चौंकाने वाला बयान : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि कैसे आरसीबी की टीम आईपीएल में सफलता हासिल कर सकती है। डिविलियर्स के मुताबिक, अगर आरसीबी की टीम किसी तरह सिर्फ एक ट्रॉफी जीतने में सफल रहती है तो वह लगातार 3-4 ट्रॉफी जीत सकती है।

आरसीबी आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक रही है और अब तक क्रिकेट जगत के कई दिग्गज इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। हालांकि अब तक इस टीम ने आईपीएल की एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। टीम ने तीन बार फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ सकी।

ट्रॉफी जीतने से टीम जीतती रहेगी – एबी डिविलियर्स

वहीं एबी डिविलियर्स के मुताबिक अगर टीम एक बार ट्रॉफी जीत जाती है तो लगातार जीत हासिल करेगी. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के एक वीडियो में कहा, ‘आईपीएल के 14 या 15 सीजन हो चुके हैं और आरसीबी को इस चेन को तोड़ना होगा।

मेरे हिसाब से अगर इस बार आरसीबी जीतती है तो वह लगातार दो, तीन या चार ट्रॉफी जीत सकती है। चलिए देखते हैं क्या होता है। टी20 क्रिकेट जुए की तरह है और यहां कुछ भी हो सकता है।

खासतौर पर आप नॉकआउट मैचों के बारे में कुछ नहीं कह सकते। उम्मीद की जा रही है कि आरसीबी की टीम वापसी करेगी।

आपको बता दें कि एबी डिविलियर्स ने पिछले आईपीएल के बाद पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और आगामी आईपीएल 2023 में वह बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

आरसीबी की टीम में उन्हें किसी भी भूमिका में देखा जा सकता है। हाल ही में उन्होंने अपने भारत दौरे की शुरुआत बैंगलोर से की, जहां उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम का दौरा किया।

ये भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप की निराशा को पीछे छोड़ते हुए रोहित शर्मा ने शुरू की तैयारी, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...