IND vs AFG 1st T20: टीम इंडिया ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को 6 विकेट से दी मात, शिवम दुबे रहे मैच के स्टार

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AFG 1st T20

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज जारी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। Rohit Sharma ने करीब 1 साल के बाद इस सीरीज के साथ टी20 में वापसी की है और पहले मैच में जीत के साथ उनकी वापसी भी शानदार अंदाज में हुई है।

भारत को मिला था 159 रनों का लक्ष्य

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके तहत अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस दौरान उनकी शुरूआत तो ठीक-ठाक रही। हालांकि इसके बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने किसी को भी बड़ी साझेदारी तक टिकने नहीं दिया। इस दौरान अफगान टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन Mohammed Nabi ने बनाए। उन्होंने 42 रनों की पारी खेली।

उनके Gurbaz 23(28), Ibrahim Zadran 25(22) और Azmatullah Omarzai 29(22) महत्वपूर्ण पारियों के साथ भारतीय टीम का भरपूर योगदान दिया। सभी के इस संयुक्त योगदान की बदौलत अफगान टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना दिए।

6 विकेट से जीता भारत

बता दें कि भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग करने उतरे Rohit Sharma और Shubman Gill, लेकिन मैच की दूसरी ही गेंद पर हिटमैन रन आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए। भारतीय टीम की तरफ से Shivam Dube मैच के स्टार रहे, जिन्होंने 40 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्को की मदद से 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं इसके अलावा गेंदबाजी में भी 1 विकेट हासिल किया। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर ने कप्तान के तौर पर पूरे किए 7000 इंटरनेशनल रन, विराट कोहली की खास लिस्ट में शामिल

PAK vs ENG – पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते ...

IND W vs SL W
|

IND W vs SL W : पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची श्रीलंका, अब भारत से होगी खिताबी भिड़ंत

IND W vs SL W – डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने पाकिस्तान को दूसरे सेमीफाइनल में हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने 9 छक्कों से मचाई सनसनी, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 130 रन का लक्ष्य

PAK vs ENG – एजबेस्टन टेस्ट में डेब्यू कर रहे पाकिस्तान के नंबर-9 बल्लेबाज रजाउल्लाह खान ने शुक्रवार को अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तिलक वर्मा की बैटिंग पोजिशन पर एबी डिविलियर्स ने उठाया सवाल

IND vs AFG – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के प्लेइंग XI को ...