IND vs AFG 2nd T20: जायसवाल और शिवम दुबे ने इंदौर में काटा गदर, दूसरे टी20 में दिलाई भारत को एकतरफा जीत

Pranjal Srivastava
Updated On:
IND vs AFG 2nd T20

भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एक बार फिर अफगानिस्तान को 6 विकेट से मात देकर सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा बना लिया। इस मुकाबले के स्टार रहे Yashasvi Jaiswal और Shivam Dube, जिन्होंने इंदौर में भारतीय टीम को एकतरफा जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया।

जायसवाल और दुबे ने इंदौर में दिखाया दम

बता दें कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम को 173 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके बाद भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma शून्य पर ही आउट हो गए। वहीं Virat Kohli का बल्ला भी इस मुकाबले में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाया। हालांकि इस दौरान Yashasvi Jaiswal और Shivam Dube ने होल्कर स्टेडियम में छक्के-चौकों की बरसात करते हुए भारतीय टीम को एकतरफा जीत दिला दी।

इस दौरान जायसवाल ने पहले तो महज 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और फिर 34 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान जायसवाल के बल्ले से 5 चौके और 6 छक्के निकले। वहीं दूसरी तरफ शिवम दुबे ने भी शानदार पारी खेलते हुए अफगान टीम के खिलाफ लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ दिया। दुबे ने इस मैच में 32 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए।

एक बार फिर फ्लॉप रहे Rohit Sharma

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहाली में शून्य पर रनआउट होने के बाद फैंस को रोहित की तरफ से होलकर स्टेडियम में शानदार पारी देखने की उम्मीद थी। जाहिर है कि फैंस रोहित के बल्ले से एक तूफानी पारी की उम्मीद लगाकर बैठे थे। हालांकि रोहित शर्मा एक बार फिर से शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। दरअसल, हिटमैन पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए और खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...