IND vs AFG 2nd T20: एक बार फिर शून्य पर आउट हुए रोहित शर्मा, सोशल मीडिया फैंस का फूटा गुस्सा

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AFG 2nd T20

भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एक बार फिर अफगानिस्तान को 6 विकेट से मात देकर सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा बना लिया। हालांकि जीत के बावजूद भारतीय फैंस को Rohit Sharma ने काफी निराश किया।

दरअसल, इस सीरीज के साथ रोहित ने लगभग 14 महीनों के बाद टी20 क्रिकेट में वापसी की थी। हालांकि पहले मुकाबले में शुभमन गिल की गलती के कारण रोहित मैच की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए थे। वहीं इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि दूसरे मुकाबले में उनकी तरफ से एक कमाल की पारी देखने को मिलेगी, लेकिन यहां भी फैंस को निराशा ही मिली। दरअसल, रोहित दूसरे टी20 मैच में भी शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए Rohit Sharma

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहाली में रनआउट होने के बाद फैंस को रोहित की तरफ से होलकर स्टेडियम में शानदार पारी देखने की उम्मीद थी। जाहिर है कि फैंस रोहित के बल्ले से एक तूफानी पारी की उम्मीद लगाकर बैठे थे। हालांकि रोहित शर्मा एक बार फिर से शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। दरअसल, हिटमैन पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए और खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

हिटमैन पर फूटा फैंस का गुस्सा

बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में रोहित शुभमन गिल की गलती से रनआउट हो गए थे। इसके बाद रोहित के फैंस का गुस्सा गिल के ऊपर फूटा था। सभी का यही मानना था कि हिटमैन गिल के कारण ही आउट हुए हैं। हालांकि अब दूसरे मुकाबले में रोहित एक बार फिर शून्य पर क्लीन बोल्ड हो गए और इस बार इसमें किसी की भी गलती नहीं थी।

ऐसे में अब फैंस का गुस्सा रोहित पर ही फूट गया है। इतना ही नहीं बल्कि अब T20 World Cup 2024 में भी रोहित का खेल पाना संभव नहीं लग रहा है। गौरतलब है कि इस मेगाटूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों के पास खुद को टी20 में साबित करने का एकमात्र मौका यही था। विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज में रोहित शर्मा के इस प्रदर्शन ने टीम की चिंता बढ़ा दी है।

दूसरे टी20 में डक पर बोल्ड होने के बाद अब फैंस सोशल मीडिया पर रोहित को ट्रोल कर रहे हैं। जहां एक फैन का कहना है कि आज रोहित शर्मा किसे दोषी ठहराएंगे। वहीं एक अन्य फैन ने कहा, विश्व कप के बाद रोहित शर्मा का मन नहीं लग रहा है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...