IND vs AFG Asian Games Final: बारिश के कारण रद्द हुआ फाइनल मैच, फिर टीम इंडिया ने जीता गोल्ड, जानें पूरा समीकरण

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AFG Asian Games Final

Asian Games 2023 के फाइनल मेें गोल्ड मेडल के लिए आज शनिवार यानी 7 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच आखिरी भिड़ंत हुई, जिसमें बारिश ने मैच का सारा मजा किरकिरा कर दिया और लगातार हो रही बारिश के कारण आखिरकार मैच रद्द करना पड़ा।

हालांकि इसके बावजूद भी टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल जरुर उठ रहा होगा कि मैच रद्द होने के बावजूद भी भारतीय टीम को गोल्ड मेडल कैसे मिल गया? तो आइए जान लेते है इसके पीछे का पूरा समीकरण –

इस वजह से Team India को मिला गोल्ड

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट तो धाकड़ प्रदर्शन किया ही था और ऐसे ही इरादे के साथ फाइनल में भी टीम इंडिया जीतकर गोल्ड मेडल हासिल करना चाहती थी, लेकिन बारिश ने ऐसा होने ना दिया और मैच रद्द हो गया, जिसके बाद भारतीय टीम को गोल्ड मेडल जबकि अफगानिस्तान को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारतीय टीम इंटरनेशनल लेवल पर टी20 रैंकिंग में अफगानिस्तान से कहीं आगे है।

यही कारण है कि इस रैंकिंग का आधार पर ही इस मैच के विनर का फैसला लिया गया है। बता दें कि इससे पहले Harmanpreet Kaur की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने भी इस टूर्नामेंट में गोल्ड जीता था। वहीं अब पुरुष क्रिकेट टीम ने भी ऐसा कारनामा करके अपने देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है।

मैच का हाल

बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान Ruturaj Gaikwad ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके तहत अफगानिस्तान टीम मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। हालांकि बारिश के कारण मैच की पहली गेंद भी देरी से ही डाली गई थी।

इसके बाद बारिश रुकने पर अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन के स्कोर पर पहुंचने के बाद एक बार फिर बारिश ने दस्तक दे दी और इस बार काफी देर तक बारिश रुकी ही नहीं। ऐसे में मुकाबला शुरू नहीं हो पाया और मैच को रद्द कर दिया गया। वहीं इसके बाद भारत को गोल्ड जबकि अफगानिस्तान को सिल्वर मेडल से नवाजा गया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...