IND vs AFG Asian Games Final: गोल्ड के लिए अफगानिस्तान से टक्कर लेगी टीम इंडिया, जानें हेड-टू-हेड बैटल में किसका पलड़ा है भारी?

Ankit Singh
Published On:
IND vs AFG Asian Games Final

Asian Games 2023 के फाइनल मेें गोल्ड मेडल के लिए आज शनिवार यानी 7 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच आखिरी भिड़ंत होने वाली है। ये मैच चीन के हांगझू में भारतीय समय के अनुसार सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं।

बता देें कि भारत के लिए ये बहुत ही ऐतिहासिक पल है, क्योंकि एशियन गेम्स 2023 में पहली बार भारत ने पुरुष और महिला वर्ग में टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। साथ ही महिला टीम ने इस टूर्नामेंट में पहले ही गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। ऐसे में अब इस उपलब्धि को हासिल करने की पुरुष टीम की बारी है। तो आइए इस महा मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि भारत और अफगानिस्तान के हेड-टू-हेड बैटल में किसका पलड़ा भारी है –

IND vs AFG Head-To-Head : हेड-टू-हेड मुकाबले में कौन किसपर है भारी?

आपको बता दें कि India और Afghanistan के बीच टी20 फॉर्मेट में अब तक सिर्फ चार बार ही भिड़ंत हुई है, जिसमें से चारों ही मुकाबले भारत ने ही जीते हैं। इसका मतलब यह है कि टी20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का रिकॉर्ड जरा भी ठीक नहीं है। ऐसे में इस आंकड़े से साफ जाहिर है कि इस मैच में भारत से टक्कर अफगानिस्तान के लिए बिल्कुल भी आसान नही होने वाली है।

इन टीमों के हराकर फाइनल में पहुंचे भारत और अफगानिस्तान

गौरतलब है कि भारत ने क्वार्टर फाइनल में पहले नेपाल को मात देकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी। वहीं सेमीफाइनल में बीते दिन भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से हुई थी और इस मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट से बांग्लादेश को हराकर फाइनल में एंट्री ली थी।

वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को मात देकर फाइनल की दूसरी सीट अपने नाम कर ली। ऐसे में आज अब एशियन गेम्स के फाइनल में भारत और अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट के गोल्ड मेडल के लिए लड़ती नजर आएंगी।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रुतुराज गायकवाड़ (C), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (WK), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अर्शदीप सिंह।

अफ़ग़ानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

सेदिकुल्लाह अटल, मोहम्मद शहजाद (WK), नूर अली जादरान, शाहिदुल्लाह कमाल, गुलबदीन नायब (C), शराफुद्दीन अशरफ, अफसर जजई, करीम जनत, कैस अहमद, फरीद अहमद मलिक, जहीर खान।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...