IND vs AFG: भारतीय टीम ने सुपर-8 में भी किया जीत के साथ आगाज, अफगानिस्तान को दी 47 रनों से मात

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AFG

T20 World Cup 2024 के ग्रुप स्टेज में अजेय रहने के बाद अब भारतीय टीम ने सुपर-8 स्टेज में भी अपनी जीत का लय बरकरार रखा है और जीत के साथ ही इस स्टेज का भी आगाज किया है। सुपर-8 स्टेज में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेला, जिसमें भारत ने 47 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी से गेंदबाजी तक काफी शानदार रही।

Suryakumar Yadav का तूफानी अर्धशतक

इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जिसके तहत कप्तान रोहित शर्मा महज 8 रन बनाकर पवेियन लौट गए। वहीं इसके बाद Virat Kohli और पंत ने तेज पारी खेलने की कोशिश की। हालांकि जहां कोहली 24 गेंदों पर 24 रन बनाकर लौट गए, तो वहीं Rishabh Pant ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए। इस समय तक भारतीय टीम की पारी लड़खड़ाती नजर आ रही थी।

हालांकि इसके बाद सूर्याकुमार यादव ने टीम का मोर्चा संभाला और तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्या ने इस मुकाबले में महज 28 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों के बदौलत 53 रन बनाए। इसके अलावा Hardik Pandya ने भी 24 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। सभी की इन शानदार पारियों के बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए।

47 रनों से हारी अफगानिस्तान

बता दें कि 182 रनों का पीछा करने उतरी अफगान टीम के शुरूआती बल्लेबाजों पर Jasprit Bumrah कुछ ज्यादा ही भारी पड़े। बुमराह ने अफगानिस्तान को 25 रनों के भीतर ही शुरूआती 2 झटके दिए। वहीं इसके बाद अफगान टीम ने 25 रन के भीतर ही तीसरा विकेट भी गंवा दिया। जैसे तैसे Gulbadin Naib 17(21), Omarzai 26(20), Zadran 19(17) और Nabi 14(14) ने अपनी टीम की पारी को संभालने की कोशिश की।

हालांकि एक तरफ से विकटों का गिरना जारी रहा। ऐसे में अफगान टीम 20 ओवर में महज 134 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जहां Jasprit Bumrah और Arshdeep Singh ने 3-3 विकेट निकाले, तो वहीं Kuldeep Yadav को 2 विकेट मिले। इसके अलावा अक्षर पटेल और जडेजा को 1-1 सफलता मिली। ऐसे में भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 47 रनों से जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...