IND vs AFG: रोहित ने बेंगलुरू में जड़ा टी20 करियर का 5वां शतक, बन गए ऐसा कीर्तिमान हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

Ankit Singh
Published On:
IND vs AFG

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma ने लगभग 14 महीनों बाद टी20 क्रिकेट में वापसी की और इस दौरान उनके लिए ये एक अच्छी शुरूआत नहीं रही। दरअसल, रोहित इस सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। हालांकि इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में रोहित ने एक बार फिर अपना विस्फोटक अवतार सभी को दिखा दिया।

दरअसल, इस तीसरे टी20 मुकाबले में रोहित ने महज 69 गेदों पर 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 121 रनों की शतकीय पारी खेल दी। इस पारी के साथ ही उन्होंने ये भी साबित कर दिया है कि वो अभी भी टी20 क्रिकेट खेल सकते हैं। ये शतक रोहित के टी20 इंटरनेशनल करियर का पांचवा शतक था और इसके साथ ही अब हिटमैन टी20 करियर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं।

टी20 में शतक के मामले में रोहित बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

आपको बता दें कि इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा, सूर्याकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल के नाम संयुक्त रूप से 4-4 शतक दर्ज थे। हालांकि अब रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर उन दोनों को ही पछाड़ दिया है और टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं।

  • रोहित शर्मा- 5 टी20 शतक
  • सूर्यकुमार यादव-4 टी20 शतक
  • ग्लेन मैक्सवेल-4 टी20 शतक
  • बाबर आजम-3 टी20 शतक
  • कॉलिन मुनरो- 3 टी20 शतक

जीत के स्टार बने रोहित शर्मा

बता दें कि इस मुकाबले में एक समय ऐसा भी था, जब भारतीय टीम ने महज 24 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान जहां Yashasvi Jaiswal महज 4 रन पर ही आउट हो गए, तो वहीं Shivam Dube महज 1 रन ही बना सके। वहीं Virat Kohli और Sanju Samson अपना खाता तक नहीं खोल पाए।

हालांकि रोहित ने हार नहीं मानी और एक छोर से लड़ते रहे। इस दौरान उन्होंने महज 64 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इसके बाद 69 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए। वहीं दूसरे छोर पर रिंकू सिंह ने उनका पूरा साथ निभाया। रिंकू ने इस मुकाबले में 39 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए।

मैच का हाल

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी 212 रन बनाकर मैच टाई करवा दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया, जिसमें अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए।

हालांकि टीम इंडिया ने भी 16 रन बना दिए और सुपर ओवर भी टाई हो गया। ऐसे में दूसरा सुपर ओवर भी खेला गया और इस दौरान टीम इंडिया ने 11 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगान टीम ने 1 रन पर ही 2 विकेट खो दिए, लिहाजा भारतीय टीम ने इस मुकाबले को जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Pant
|

Pant : चोट के बाद मैदान पर लौटते ही ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, गिलक्रिस्ट को पछाड़कर

Pant – भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक बार फिर मैदान ...

Australia vs Bangladesh
|

Australia vs Bangladesh : दो दिन में खत्म हुआ टेस्ट, पिच पर नहीं बल्लेबाजों पर बरसे पैट कमिंस, लाबुशेन को भी दी नसीहत

Australia vs Bangladesh – ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला महज दो दिन के अंदर खत्म हो ...

WTC
|

WTC : पंत ने WTC में रचा इतिहास, जडेजा को पछाड़कर बने भारत के नंबर-1 बल्लेबाज

WTC – श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला। मैच के ...

Yuzvendra Chahal
|

Yuzvendra Chahal : चहल ने किया ‘Gen Z’ वाला 6-7 सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Yuzvendra Chahal – भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर के लिए वनडे क्रिकेट के ...

Rishabh Pant
|

Rishabh Pant : पंत के हाथ से फिसला इतिहास रचने का मौका, श्रीलंका में भारतीय विकेटकीपर के टेस्ट शतक का इंतजार बरकरार

Rishabh Pant – ऋषभ पंत के पास श्रीलंका की धरती पर इतिहास रचने का शानदार मौका था, लेकिन एक खराब शॉट ने उनके हाथ ...

Pant
|

Pant : पंत ने मार्क बाउचर को पछाड़ा, अब गिलक्रिस्ट-धोनी के खास रिकॉर्ड पर नजर

Pant – भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ...