IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में होगी संजू सैमसन की एंट्री! टीम में हो सकते हैं कई बदलाव

Ankit Singh
Published On:
IND vs AFG

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज जारी है और भारतीय टीम ने शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत दर्ज कर इस सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। वहीं अब इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार यानी 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में जाहिर है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर भी अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्विप करना चाहेगी।

गौरतलब है कि इस सीरीज के जरिए BCCI खिलाड़ियों की परीक्षा भी ले रही है, क्योंकी ये सीरीज टी20 विश्व कप 2024 के मद्देनजर भी काफी महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि पहले मुकाबले में गिल को चांस मिला, जबकि दूसरे में जायसवाल और विराट को। वहीं अब कहा जा रहा है कि इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी टीम में कई बदलाव हो सकते हैं।

तीसरे टी20 में होगी Sanju Samson की एंट्री!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन की एंट्री हो सकती है। गौरतलब है कि इस सीरीज पर संजू सैमसन को स्कवॉड में रखा जरुर गया है, लेकिन शुरूआती 2 मैचों में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। दरअसल, पहले दोनों मुकाबलों में उनकी जगह युवा खिलाड़ी Jitesh Sharma को मौका दिया गया था।

ऐसे में अब कहा जा रहा है कि तीसरे मुकाबले में जीतेश शर्मा को टीम से बाहर कर संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा। हालांकि इस बात की भी पुख्ता जानकारी नहीं है कि ऐसा होगा या नहीं, क्योंकि पहले भी ऐसा देखा चुका है कि संजू सैमसन को स्कवॉड में रहने के बावजूद पूरी सीरीज में टीम में शामिल नहीं किया गया। ऐसे में इसकी बस उम्मीद ही की जा सकती है।

Avesh Khan की भी हो सकती है एंट्री

वहीं संजू सैमसन के अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आवेश खान की भी एंट्री हो सकती है। आवेश खान को भी पहले दोनों टी20 मैचों से बाहर रखा गया था। ऐसे में अब ये उम्मीद लगाई जा रही है कि संजू के साथ तीसरे टी20 में आवेश खान को भी मौका दिया जा सकता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Pant
|

Pant : चोट के बाद मैदान पर लौटते ही ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, गिलक्रिस्ट को पछाड़कर

Pant – भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक बार फिर मैदान ...

Australia vs Bangladesh
|

Australia vs Bangladesh : दो दिन में खत्म हुआ टेस्ट, पिच पर नहीं बल्लेबाजों पर बरसे पैट कमिंस, लाबुशेन को भी दी नसीहत

Australia vs Bangladesh – ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला महज दो दिन के अंदर खत्म हो ...

WTC
|

WTC : पंत ने WTC में रचा इतिहास, जडेजा को पछाड़कर बने भारत के नंबर-1 बल्लेबाज

WTC – श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला। मैच के ...

Yuzvendra Chahal
|

Yuzvendra Chahal : चहल ने किया ‘Gen Z’ वाला 6-7 सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Yuzvendra Chahal – भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर के लिए वनडे क्रिकेट के ...

Rishabh Pant
|

Rishabh Pant : पंत के हाथ से फिसला इतिहास रचने का मौका, श्रीलंका में भारतीय विकेटकीपर के टेस्ट शतक का इंतजार बरकरार

Rishabh Pant – ऋषभ पंत के पास श्रीलंका की धरती पर इतिहास रचने का शानदार मौका था, लेकिन एक खराब शॉट ने उनके हाथ ...

Pant
|

Pant : पंत ने मार्क बाउचर को पछाड़ा, अब गिलक्रिस्ट-धोनी के खास रिकॉर्ड पर नजर

Pant – भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ...