IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर को नहीं मिला मौका, क्या टी20 विश्व कप 2024 से भी होंगे बाहर!

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AFG

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्कवॉड का ऐलान हो चुका है और इस लिस्ट में जहां कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, तो वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों की एंट्री नहीं हो पाई है। इनमें से एक खिलाड़ी Shreyas Iyer भी हैं, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह नहीं मिल पाई है। अब इस फैसले पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

दरअसल, साउथ अफ्रीका दौरे पर श्रेयस टी20, वनडे और टेस्ट तीनों सीरीज का हिस्सा थे। यहां तक कि इस दौरे पर उनका प्रदर्शन भी खराब नहीं रहा था। इसके बावजूद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऐसे में अब ये सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या श्रेयस अय्यर को टी20 विश्व कप 2024 के स्कवॉड से भी बाहर रखा जाएगा?

क्या T20 World Cup 2024 से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ये टी20 सीरीज जून में होने वाली टी20 विश्व कप 2024 के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बाद भारतीय टीम को महज 2 टी20 मैच खेलने का मौका ही मिलने वाला है। ऐसे में जाहिर है कि इस टी20 सीरीज से ही टी20 विश्व कप की स्कवॉड फाइनल हो जाएगी।

जाहिर है कि जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीरीज में बेहतरीन होगा, उनका सिलेक्शन होने के सबसे ज्यादा चांस है। ऐसे में इस सीरीज से श्रेयस के ड्रॉप होने से ये साफ है कि वो खुद को साबित नहीं कर पाएंगे। ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या वो टी20 विश्व कप 2024 के स्कवॉड से सच में बाहर होने वाले हैं?

IPL 2024 में श्रेयस की होगी परिक्षा!

गौरतलब है कि अगर श्रेयस अय्यर के पास टी20 विश्व कप 2024 से पहले टी20 खेलने का मौका नहीं है, तो उनके पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका IPL 2024 में ही होगा। इस बार श्रेयस Kolkata Knight Riders यानी KKR की कप्तानी करते नजर आने वाले हैं। ऐसे में इस बार उन्हें ये साबित करना होगा कि वो टी20 विश्व कप 2024 में खेलने के लिए परफेक्ट च्वाइस हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...