IND vs AUS 2nd T20 Weather Report: दूसरे टी20 मुकाबले से पहले तिरुवनंतपूरम में मौसम ने बदला मिजाज, धुल सकता है भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबला

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS 2nd T20 Weather Report

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज शुरू हो चुकी है, जिसके पहले मैच में टीम इंडिया ने कंगारूओं को हराकर 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच आज रविवार यानी 26 नवंबर को तिरुवनंतपूरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है।

इस मैच में जहां कंगारू टीम अपने जीत की शुरूआत करना चाहेगी, तो वहीं भारतीय टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद जरुरी है। हालांकि इस मैच से पहले यहां का मौसम चिंता का विषय बना हुआ है। दरअसल, मुकाबले से पहले ही तिरुवनंतपूरम में जमकर बारिश हुई है। ऐसे में अब फैंस को बारिश के कारण मैच धुलने की चिंता सता रही है।

IND vs AUS 2nd T20 Weather Report: तिरुवनंतपूरम में है बारिश की आशंका!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे मुकाबले से पहले ही तिरुवनंतपूरम में जमकर बारिश हुई है। क्रिकबज ने बीते दिन शाम ग्रीनफील्ड स्टेडियम की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें मैदान पानी से भरा नजर आ रहा है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी तिरुवनंतपूरम में तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है।

खासकर शाम के समय बारिश की संभावना ज्यादा है और दूसरा टी20 मुकाबला भी शाम 7 बजे से शुरू होेने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि तिरुवनंतपुरम में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। पूरे मैच के दौरान बारिश की 20% संभावना है और बादल भी छाए रहने की संभावना है।

IND vs AUS T20 सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग स्कवॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार

IND vs AUS T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग स्कवॉड

मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...