IND vs AUS 3rd T20: गायकवाड़ की आंधी के सामने मैक्सवेल भी नहीं टिक पाए, एक ही ओवर में ठोक डाले 30 रन

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS 3rd T20

गुवाहाटी में मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में Team India के बल्लेबाजों ने तो शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाज अपना जलवा नहीं बिखेर पाए। खासकर बल्लेबाजों में भी Ruturaj Gaikwad का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा।

उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली और इस दौरान कंगारू टीम के लगभग हर एक गेंदबाज की उन्होंने जमकर धुलाई की। हालांकि इस मैच में गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर Glenn Maxwell के ओवर में कुछ ज्यादा ही आक्रामक दिखे और यही कारण है कि उन्होंने और Tilak Verma ने मिलकर मैच के आखिरी ओवर में मैक्सी के खिलाफ 30 रन ठोक डाले।

मैक्सी के ओवर में Ruturaj Gaikwad का तांडव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Ruturaj Gaikwad मैच की शुरूआत से ही काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके सामने कंगारू टीम के लगभग हर गेंदबाज घुटने टेक चुके थे। ऐसे में कप्तान Matthew Wade ने पारी के आखिरी ओवर में मैक्सवेल के ऊपर भरोसा जताया और उन्हें गेंद थमाई। हालांकि गायकवाड़ ने मैक्सी के इस ओवर में तबाही ही मचा दी। उन्होंने और तिलक वर्मा ने इस आखिरी ओवर में कुल 30 रन ठोक डाले, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।

आखिरी ओवर में मैक्सवेल की जमकर हुई कुटाई

बता दें कि मैच के 20वें ओवर में मैक्सवेल की पहली ही गेंद पर भारतीय बल्लेबाजों ने छक्का लगाया। ओवर की दूसरी गेंद नो बॉल रही। इसपर भी टीम को चौका प्राप्त हुआ। वहीं अगली फ्री हिट गेंद पर और तीसरी गेंद पर 2-2 रन निकले, जिसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर गायकवाड़ ने लगातार 2 छक्के जड़ दिए। इसके बाद आखिरी गेंद पर एक चौका ठोककर गायकवाड़ ने ओवर की समाप्ति की।

Ruturaj Gaikwad ने जड़ा टी20 करियर का पहला शतक

आपको बता दें कि इस मैच में गायकवाड़ ने अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ा। वहीं इस मैच में उन्होंने महज महज 57 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 7 छक्के भी शामिल थे। उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण ब्लू टीम कंगारूओं को 223 रनों का लक्ष्य देने में कामयाब रही। हालांकि इसके बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...