IND vs AUS 3rd T20: गायकवाड़ ने जड़ा टी20 करियर का पहले शतक, विराट कोहली को पछाड़ हासिल की ये उपलब्धि

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS 3rd T20

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में बीते दिन गुवाहाटी में Ruturaj Gaikwad ने अकेले ही कंगारू गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे। भले ही टीम इंडिया को अंत में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस दौरान गायकवाड़ ने अपनी तरफ से कोई कमी नहीं की।

इस मैच में गायकवाड़ ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला टी20 शतक जड़ा और नाबाद 123 रनों की पारी खेली। वहीं इसके साथ ही उन्होंने Team India के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli को पछाड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

Ruturaj Gaikwad ने जड़ा टी20 करियर का पहला शतक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में Ruturaj Gaikwad ने ओपनिंग से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ दिया। वहीं इस मैच में गायकवाड़ ने महज 57 गेंदों में नाबाद 123 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 7 छक्के भी शामिल थे। गुवाहाटी में इस विस्फोटक शतकीय पारी के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।

गायकवाड़ बने टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

बता दें कि इस मैच में नाबाद 123 रनों की पारी के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ब्लू टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने Team India के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी। वहीं भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज Shubman Gill हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126* रन बनाए थे।

Team India के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  • 126* रन – शुभमन गिल – बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद – 2023
  • 123* रन – ऋतुराज गायकवाड़ – बनाम ऑस्ट्रेलिया – गुवाहाटी – 2023
  • 122* रन – विराट कोहली – बनाम अफगानिस्तान – दुबई – 2021
  • 118 रन – रोहित शर्मा – बनाम श्रीलंका – इंदौर – 2023
  • 117 रन – सूर्यकुमार यादव – बनाम इंग्लैंड – नॉटिंघम – 2022
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...