IND vs AUS 3rd T20: सूर्या ने मैक्सवेल को आउट करने के लिए बनाई थी खास रणनीति, इस वजह से उम्मीदों पर फिर गया पानी

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS 3rd T20

गुवाहाटी में मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में Team India के बल्लेबाजों ने तो शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाज अपना जलवा नहीं बिखेर पाए। Glenn Maxwell ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

दरअसल, इस मैच में मैक्सवेल ने अकेले ही मुकाबले का रुख बदल दिया। उन्होंने महज 48 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रनों की पारी खेलते हुए भारत की झोली में से जीत को निकाल लिया। उनकी इस पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं मैच के बाद कप्तान Suryakumar Yadav ने बताया कि उन्होंने मैक्सवेल को आउट करने के लिए खास रणनीति बनाई थी, लेकिन एक वजह से प्लान पर पानी फिर गया।

Suryakumar Yadav ने मैक्सवेल के लिए बनाई थी खास रणनीति

आपको बता दें कि मैच समाप्त होने के बाद सूर्या ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो भी मैक्सवेल की शानदार बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए। साथ ही उन्होंने बताया की उन्होंने मैक्सवेल को आउट करने के लिए खास रणनीति भी बनाई थी, लेकिन ओस के कारण उनका प्लान फेल हो गया। दरअसल, सूर्या ने कहा कि, ‘प्लान यही था कि मैक्सी को आउट करना है। जब आप 220 प्लस रन के लक्ष्य का बचाव कर रहे होते हैं और मैदान में ओस भी हो तो गेंदबाजों को थोड़ी छूट देनी पड़ती है।’

सूर्या ने आगे बताया कि,  ‘ड्रिंक्स के समय भी मैंने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा था कि चलो मैक्सी को आउट करते हैं। मैं अक्षर पटेल का एक ओवर बचाकर रखना चाहता था। आखिरी पलों में ओस की वजह से यह हुआ। ऋतुराज की पारी बेहद खास थी। मेरा आईपीएल (फ्रेंचाइजी क्रिकेट) में भी मानना है कि वह पारी को अच्छे तरीके से संवारते हैं।’

5 विकेट से हारी टीम इंडिया

इस मैच की बात करें तो गुवाहाटी में भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, जिसके तहत जायसवाल और किशन फ्लॉप रहे। हालांकि इस दौरान Ruturaj Gaikwad ने अकेले ही 57 गेंदों पर 13 चौके और 7 छक्कों की मदद से 123 रनों की पारी खेली। वहीं इसके बाद Suryakumar Yadav ने 29 गेंदों पर 39 जबकि Tilak Verma ने 24 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली।

उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण ब्लू टीम कंगारूओं को 223 रनों का लक्ष्य देने में कामयाब रही। इसके जवाब में कंगारू टीम को Travis Head ने एक अच्छी शुरूआत दी, लेकिन इसके बाद वो थोड़ा लड़खड़ा गए, लेकिन Glenn Maxwell ने अकेले ही नाबाद 104 रनों की पारी के साथ भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...