IND vs AUS 4th T20: टीम इंडिया ने कंगारुओं को रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा, पाकिस्तान को चटा दी धूल

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS 4th T20

Team India ने शुक्रवार को रायपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 5 टी20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में 20 रनों से जीत दर्ज करते हुए कंगारू टीम के खिलाफ इस सीरीज पर कब्जा कर लिया। वहीं इस मुकाबले में  जीत हासिल करते ही भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। 

दरअसल, टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड Pakistan Team के नाम दर्ज था, लेकिन अब ब्लू टीम ने पाक को भी आईना दिखा दिया है।

Team India ने टी0 क्रिकेट में रचा इतिहास

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया के नाम अब कुल 136 जीत दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में ब्लू टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले यह खास उपलब्धि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नाम दर्ज थी, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 135 जीत दर्ज थे। हालांकि भारतीय टीम ने पाक को भी इस मामले में धूल चटा दी है।

मैच का हाल

चौथे टी20 मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम को 175 रनों का लक्ष्य दिया था। इस दौरान Ruturaj Gaikwad 32(28), Yashasvi Jaiswal 37(28), Rinku Singh 46(29) और Jitesh Sharma 35(19) ने ब्लू टीम के लिए महत्वपूर्ण रनों का योगदान दिया।

वहीं इसके जवाब में 175 रनों का पीछा करने उतरी कंगारू टीम के बल्लेबाज पूरी तरह भारतीय गेंदबाजों के सामने फ्लॉप नजर आए और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर महज 154 रन ही बना सके। ऐसे में भारतीय टीम ने इस मैच को 20 रनों से जीत लिया और साथ ही इस सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...