IND vs AUS 4th T20: रायपुर में टीम इंडिया ने कंगारूओं को 20 रनों से रौंदा, सीरीज पर हुआ ब्लू टीम का कब्जा

Ankit Singh
Published On:
IND vs AUS 4th T20

रायपुर में शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया, जिसमें ब्लू टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से रौंदकर इस सीरीज पर 3-1 से अपना कब्जा जमा लिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 175 रनों का ही लक्ष्य दिया था, लेकिन जवाब में 20 रन रहते ही कंगारू टीम की हालत पस्ती हो गई। इस सीरीज पर कब्जे के साथ ही ब्लू टीम ने कंगारुओं से World Cup 2023 की हार का बदला भी ले लिया है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया था 175 रनों का लक्ष्य

बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसके तहत टीम इंडिया की शुरूआत उम्मीद के लायक तो नहीं रही, लेकिन फिर भी Ruturaj Gaikwad और Yashasvi Jaiswal ने मिलकर अच्छी खासी साझेदारी की। इस दौरान जहां जायसवाल ने 28 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की बदौलत 37 रन बनाए, तो वहीं गायकवाड़ के बल्ले से 28 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की बदौलत 32 रन निकले।

इसके बाद Shreyas Iyer 8(7) और Suryakumar Yadav 1(2) इस मैच में फ्लॉप रहे। वहीं पारी के आखिर में Rinku Singh ने महज 29 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 46 रन जोड़े और Jitesh Sharma ने महज 19 गेंदों पर 1 चौका और 3 छक्को के साथ 35 रन बनाकर उनका बखूबी साथ निभाया। इस सभी की पारियों के बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाने में कामयाब रही।

कंगारू टीम के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

बता दें 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम का पहला झटका तो बेहद जल्दी लगा, लेेकिन दूसरी तरफ से Travis Head रन बरसाते रहे। उन्होंने महज 16 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। वहीं जोश फिलिप (08), बेन मैकडरमोट (19), एरॉन हार्डी (08), टिम डेविड (19) और मैथ्यू शॉर्ट (22) जैसे स्टार बल्लेबाजों ने कंगारू टीम को निराश किया और सभी सस्ते में पवेलियन लौट गए।

20 रनों से हारी कंगारू टीम

इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक ना सकी और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर महज 154 रन ही बना पाई। ऐसे में इस मैच को भारतीय टीम ने 20 रनों से जीत लिया और सीरीज पर 3-1 से अपना कब्जा जमा लिया। इस मैच में Axar Patel सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में महज 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं इसके अलावा दीपक चाहर ने 2 विकेट जबकि रवि बिश्नोई और आवेश खान को 1-1 सफलता हाथ लगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।

|

SL-W vs PAK-W 2nd T20I: Sri Lanka ने किया सीरीज पर कब्जा

SL-W vs PAK-W 2nd T20I में Sri Lanka Women ने Sanjana Kavindi की 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत Pakistan Women को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।