IND vs AUS 5th T20: आसान लक्ष्य के बावजूद भी कैसे जीती टीम इंडिया? कप्तान सूर्या ने बताया फॉर्मूला

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS 5th T20

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 5 टी20 मैचों की सीरीज में Team India की विजय हुई है और आखिरकार बीते दिन रविवार को सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी ब्लू टीम ने कंगारुओं को 6 रन से मात देकर घर वापस भेज दिया है। इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी तो कुछ ज्यादा खास रही नहीं थी।

यहां तक कि एक समय तक को किसी को भी यकीन नहीं था कि ब्लू टीम जीत पाएगी, लेकिन इसके बावजूद गेंदबाजों ने कंगारू बल्लेबाजों को अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और आखिरकार भारतीय टीम ने इस मैच को 6 रनों से अपने नाम कर 4-0 से एकतरफा इस सीरीज को जीत लिया। हालांकि ये चमत्कार कैसे हुआ? मैच के बाद खुद कप्तान सूर्या ने ब्लू टीम की जीत का फॉर्मूला बताया।

भारतीय टीम ने कंगारूओं को दिया था महज 161 रनों का लक्ष्य

बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही थी। इस दौरान Shreyas Iyer इकलौते बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 37 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं Axar Patel 31(21), Yashasvi Jaiswal 21(15) और Jitesh Sharma 24(16) ने भी टीम के लिए कुछ अहम रन जोड़े जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने कंगारू टीम के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा।

154 रन ही बना सकी ऑस्ट्रेलिया

वैसे तो 161 रनों का लक्ष्य कंगारू टीम के लिए काफी आसान लग रहा था और भारतीय फैंस भी चिंतित थे कि ऑस्ट्रेलिया इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी। हालांकि ब्लू टीम के बल्लेबाज ना सही, पर गेंदबाजों ने कमाल कर दिखाया और कंगारू बल्लेबाजों को बांध कर रख दिया। नतीजा ये रहा कि ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 154 रन ही बना सकी और 6 रनों से मैच हार गई।

इस फॉर्मुले से जीती Team India

बता दें कि इस मैच में जीत के बाद जब कप्तान Suryakumar Yadav से पूछा गया कि ब्लू टीम इतनी आसान लक्ष्य के बावजूद कैसे जीत गई, तो कप्तान ने जवाब देते हुए कहा कि, “हमने शुरू से ही सभी खिलाड़ियों को बता दिया की निडर होकर खेलना है। मैच का अंजाम जो भी हो, लेकिन हमें बस खेल को इंजॉय करना है। जब ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर तक बल्लेबाजी कर ली, तो सभी को ऐसा लगा की हम मैच हार जाएंगे, लेकिन मैंने सभी से कहा कि हम अभी भी गेम में बने हुए हैं, बस मैच को एंजॉय करो।” यही कारण है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम जहां 200 का लक्ष्य भी आसान माना जाता है, वहां 161 रनों के लक्ष्य के बावजूद टीम इंडिया 6 रनों से जीत हासिल कर पाने में कामयाब रही।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...