AUS vs IND: रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 24 रनों से दी कंगारुओं को मात, सेमीफाइनल में मारी धांसू एंट्री

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs IND

सुपर-8 के अपने तीसरे मुकाबले (AUS vs IND) में बीती रात यानी 24 जून को भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से मात देते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो उनके लिए बेहद ही गलत साबित हुआ। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का लक्ष्य दिया था।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कंगारू टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर महज 181 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ जहां भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई है, तो वहीं दूसरी तरफ इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया का पत्ता इस टूर्नामेंट से साफ हो गया है।

Rohit Sharma ने अकेले ही बिगाड़ी कंगारू गेंदबाजों की हालत खराब

बता दें कि AUS vs IND मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही, जब Virat Kohli शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गए। इसके बाद पंत भी महज 15 रन ही बना सकें। हालांकि दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा ने मोर्चा जारी रखा और उन्होंने इस मैच में 41 गेंदों पर 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 92 रनों की पारी खेली।

उनके अलावा Suryakumar Yadav ने 16 गेंदों पर 31 रन बनाए, Shivam Dube ने 22 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली और Hardik Pandya ने महज 17 गेंदों पर 27 रन बनाए। सभी की इन बेहतरीन पारियों के बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।

24 रनों से हारी ऑस्ट्रेलिया

206 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को भी पहली झटका शुरूआत में ही लग गया। David Warner महज 6 रन पर ही पवेलियन लौट गए। हालांकि Travis Head ने दूसरी तरफ अपनी ताबड़तोड़ पारी जारी रखी। उन्होंने इस मुकाबले में 43 गेंदों पर 76 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं उनके अलावा कप्तान Mitchell Marsh ने 28 गेंदों पर 37 जबकि Glenn Maxwell ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए।

अंत में Tim David ने 11 गेंदों में 15 रनों का पारी खेली, तो वहीं Pat Cummins ने भी 7 गेंदों पर 11 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद कंगारू टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर महज 181 रन ही बना सकी। बता दें कि इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट हासिल किए। वहीं Kuldeep Yadav को 2 विकेट मिले। इसके अलावा अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को 1-1 सफलता मिली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...