IND vs AUS T20: कंगारुओं पर विजय के बाद कप्तान सूर्या ने दिया बड़ा बयान, बताया कैसे कर पाए सीरीज पर कब्जा?

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS T20

रायपुर में शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया, जिसमें ब्लू टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से रौंदकर इस सीरीज पर 3-1 से अपना कब्जा जमा लिया है। इस जीत के साथ ही ब्लू टीम ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। 

दरअसल, टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। टी20 क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया के नाम अब कुल 136 जीत दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में ब्लू टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जीत के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम अबतक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 135 जीत दर्ज हैं।

Suryakumar Yadav हुए परीक्षा में सफल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व कप 2023 के फाइनल में हार के बाद Rohit Sharma को आराम दिया गया और Hardik Pandya चोटिल चल रहे थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए कप्तानी Suryakumar Yadav के हाथों में दी गई।

विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद सूर्या के लिए ये काफी कठिन परीक्षा थी, जिसमें सफल होकर सूर्या ने भारतीय टीम के कप्तान के रुप में खुद को साबित भी कर दिया है। ऐसे में कंगारू टीम के खिलाफ सीरीज पर कब्जा करने के बाद कप्तान सूर्या ने बड़ा बयान दिया है और बताया है कि आखिर कैसे उनकी अगुवाई वाली ब्लू टीम कंगारूओं पर भारी पड़ी?

सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद क्या बोले Suryakumar Yadav?

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद कप्तान सूर्या ने कहा कि, “हमारे खिलाड़ियों की हमेशा एक पॉजिटिव मानसिकता बनी रही, यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण था। हमने खेल से पहले बैठक में बाहर जाकर खुद को अभिव्यक्त करने और निडर बनने की बात कही।”

उनके बयान से जाहिर है कि सूर्या ने जीत का श्रेय टीम के सभी खिलाड़ियों को दिया है, जिन्होंने विश्व कप 2023 की हार के गम के बावजूद काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इसके साथ ही चौथे टी20 में Axar Patel की शानदार गेंदबाजी पर बात करते हुए सूर्या ने कहा कि, “मुझे अक्षर से हमेशा दबाव में गेंदबाजी कराना पसंद है, जिस तरह से उसने गेंदबाजी की वह अविश्वसनीय था।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

_DPL 2026
|

DPL 2026 : देव चौधरी को सोशल मीडिया पर बताया गया ‘फ्रॉड’, दो मैच बाद टीम से हुए बाहर

DPL 2026 – दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में देव चौधरी अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। हालांकि, उनकी ...

Gill
|

Gill : कप्तानी में गिल का बड़ा कमाल, पारी घोषित करने में रोहित शर्मा के करीब पहुंचे

Gill – भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर ...

MS Dhoni-Rohit-Surya
|

MS Dhoni-Rohit-Surya : एक फ्रेम में तीन वर्ल्ड कप चैंपियन, जानिए इस वायरल फोटो की पूरी कहानी

MS Dhoni-Rohit-Surya – सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा के साथ लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। दोनों ने भारतीय टीम ...

UP Cricket
|

UP Cricket : यूपी में 3 रणजी टीमें बनाने की मांग, इकाना स्टेडियम में खिलाड़ियों का बड़ा प्रदर्शन

UP Cricket – उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को लेकर एक बड़ी मांग सामने आई है। उत्तर प्रदेश में तीन रणजी ट्रॉफी टीमें बनाने की ...

Asia Cup
|

Women’s Asia Cup : एशिया कप से पहले पाकिस्तान की महिला टीम ने पुरुषों के खिलाफ खेला मैच

Women’s Asia Cup – पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम आगामी महिला टी20 एशिया कप की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। टूर्नामेंट ...

Dhruv
|

Dhruv : शतक के बाद ध्रुव जुरेल ने क्यों दी सलामी? बांह पर ‘जय जवान, जय किसान

Dhruv – भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने ...