IND vs AUS T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित नहीं करेंगे कप्तानी, इस स्टार खिलाड़ी को मिलेगी जिम्मेदारी!

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS T20

World Cup 2023 अब समाप्त होने से बस एक कदम दूर है। इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक फाइनल मैच ही बचा है, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में होना है। हालांकि इस टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद भी फैंस का रोमांच ज्यादा दिनों तक कम नहीं होने वाला है, क्योंकि विश्व कप के महज 4 दिन बाद से ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में ही 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

ऐसे में अब इस आगामी सीरीज को लेकर खबरें आ रही हैं कि विश्व कप 2023 के बाद इस सीरीज में कप्तान Rohit Sharma और Virat Kohli जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ Hardik Pandya भी चोटिल हैं और अगले साल फरवरी से पहले टीम में वापसी नहीं कर पाएंगे, तो ऐसे में अब बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी किसे सौंपी जाएगी।

IND vs AUS T20 सीरीज के लिए सूर्या होंगे टीम के कप्तान!

आपको बता दें कि रोहित, विराट और हार्दिक की गैरमौजूदगी में 23 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए कप्तानी किसे सौंपी जाए, ये एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीरीज के लिए भारत की कप्तानी विस्फोटक बल्लेबाज और भारत के मिस्टर 360 डिग्री Suryakumar Yadav को सौंपी जा सकती है।

गौरतलब है कि सूर्या कुमार भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट के सबसे बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके पास सहजता से बल्लेबाजी करने के साथ बड़े हिट्स लगाने की ताकत भी है। ऐसे में वो अकेले अपने दम पर मैच जीताने की काबिलियत भी रखते हैं। इस बात के मद्देनजर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीरीज के लिए सूर्या को ही टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा सौंपा जा सकता है।

Shreyas Iyer भी बन सकते हैं कप्तान!

वहीं सूर्या कुमार यादव के अलावा टीम इंडिया के एक और विस्फोटक बल्लेबाज का नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कप्तान के तौर पर सामने आ रहा है और वो नाम है Shreyas Iyer का, जिन्होंने विश्व कप 2023 के दौरान अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना दिखाया है। गौरतलब है कि विश्व कप में अय्यर की बल्लेबाजी देखते हुए ये साफ है कि वो बड़े हिट्स लगाने में माहिर हैं। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान बनने के लिए वो भी एक ऑप्शन हो सकते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...