IND vs AUS: टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में भी कंगारूओं को दी मात, 44 रनों से दर्ज की शानदार जीत

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल रविवार को तिरुवनंतपूरम मेंं खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच को भारतीय टीम ने 44 रनों से जीतकर लगातार दूसरी बार कंगारूओें को हार का स्वाद चखाया है। इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक काफी शानदार रही।

Team India ने ऑस्ट्रेलिया को दिया था विशालकाय लक्ष्य

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने कंगारूओं के सामने 236 रनों का लक्ष्य रखा था। इस दौरान सबसे पहले ओपनिंग करते हुए Yashasvi Jaiswal ने महज 25 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बना दिए। वहीं इसके बाद Ishan Kishan ने भी महज 32 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली।

इसके साथ ही Ruturaj Gaikwad ने भी 43 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 58 रन बनाए। इसके अलावा आखिरी में Rinku Singh ने महज 9 गेंदों में 31 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इस तरह भारतीय टीम ने 20 ओवर में महज 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना दिए।

महज 191 रन ही बना सकी कंगारू टीम

236 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शुरूआत ही बेहद खराब रही। इस दौरान मिडिल ऑर्डर में आकर Marcus Stoinis ने 25 गेंद में 45, Tim Davis ने 22 गेंद में 36 और साथ ही Matthew Wade ने 23 गेंदों में 42 रन बनाए।

हालांकि इसके बावजूद कंगारू टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 191 रन ही बना सकी। इस दौरान भारत की तरफ से Prashidh Krishna और Ravi Bishnoi ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबिक Arshdeep Singh, Axar Patel और Mukesh Kumar को 1-1 सफलता हाथ लगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...