IND vs AUS: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, साउथ अफ्रीका दौरे से पहले स्टार खिलाड़ी मेडिकल इमरजेंसी के कारण लौटा घर

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को बेंगलुरू के M. Chinnaswamy Stadium में खेला गया, जिसमें टीम के बाकी खिलाड़ी तो नजर आए, लेकिन Deepak Chahar शामिल नहीं हो पाए। इस मुकाबले में उनकी अचानक गैरहाजिरी देक फैंस के मन में भी सवाल उठने लगे की आखिर ऐसा क्या हुआ कि शानदार प्रदर्शन के बावजूद वो टीम में शामिल नहीं हुए।

तो बता दें कि टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी अनुपस्थिति का कारण बताया था। इस दौरान कप्तान सूर्या ने बताया था कि दीपक को किसी मेडिकल इमरजेंसी के कारण घर वापस लौटना पड़ा और इसी वजह से कल के मैच में उनकी जगह Arshdeep Singh को टीम में शामिल किया गया था।

लगभग 1 साल बाद टी20 में हुई थी Deepak Chahar की वापसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपक चाहर ने टीम इंडिया की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में लगभग 1 साल बाद वापसी की थी। तीसरे टी20 मुकाबले से पूर्व भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया था, क्योंकि Mukesh Kumar अपनी शादी की वजह से तीसरे टी20 में उपस्थित नहीं रहने वाले थे।

इसके लिए उन्होंने BCCI से छुट्टी मांगी थी, जो स्वीकार कर ली गई थी। ऐसे में तीसरे टी20 में दीपक टीम इंडिया का हिस्सा थे। वहीं इसके बाद चौथे टी20 में भी उन्हें ब्लू टीम में रखा गया था और इस दौरान उन्होंने 2 विकेट चटकाकर शानदार प्रदर्शन भी किया था। हालांकि पांचवें टी20 से पहले ही उन्हें घर वापस लौटना पड़ा।

मेडिकल इमरजेंसी के कारण घर वापस लौटे दीपक चाहर

बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवें टी20 से तुरंत पहले ही घर पर अचानक किसी के बीमार होने की वजह से दीपक चहर को तुरंत घर वापस लौटना पड़ा। भले ही वो पांचवें टी20 का हिस्सा ना रहे हों, लेकिन भारतीय टीम ने फिर भी कंगारू टीम को 6 रनों से मात देकर 4-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया। इस मैच में दीपक की जगह खेल रहे अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट हासिल किए। बता दें कि चाहर अफ्रीकी दौरे पर ब्लू टीम के साथ रहेंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...