IND vs ENG: रोहित शर्मा ने जड़ा टेस्ट करियर का 12वां शतक, इंटरनेशनल शतक के मामले में निकले इन दिग्गजों से आगे

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs ENG

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्माशाला में जारी है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की पहले बल्लेबाजी के बाद पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पहले तो Yashasvi Jaiswal ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और इसके बाद कप्तान Rohit Sharma ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ दिया।

बता दें कि रोहित शर्मा ने महज 154 गेंदों का सामना करते हुए अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया है। वहीं ये शतक रोहित शर्मा के लिए यह 48वां इंटरनेशनल शतक है। ऐसे में इस शतक के साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट और साउथ अफ्रीकी पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है और साथ ही टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और वर्तमान के हेड कोच राहुल द्रविड़ की बराबरी भी कर ली है।

Rohit Sharma ने जड़ा शानदार शतक

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में ओपनिंग करते हुए महज 154 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के भी शामिल हैं। इसके साथ ही रोहित के इंटरनेशनल करियर में कुल 48 शतक हो गए हैं, जिसके साथ वो जो रुट और डिविलियर्स से आगे निकल चुके हैं।

बता दें कि इंटरनेशनल करियर में जो रुट के नाम  कुल 47 शतक दर्ज हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स के नाम भी 47 इंटरनेशनल शतक दर्ज ही है। ऐसे में अब 48 शतक के साथ रोहित इन दोनों से ही आगे निकल चुके हैं। साथ ही राहुल द्रविड़ की बराबरी कर चुके हैं, जिनके नाम भी इंटरनेशनल करियर में कुल 48 शतक दर्ज हैं।

पहली पारी में भारत की स्थिति मजबूत

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि इस दौरान भारतीय गेंदबाज इंग्लिश टीम पर भारी रहे और इंग्लैंड की टीम पहली पारी में महज 218 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। वहीं इसके जवाब में भारतीय टीम की तरफ से शुरूआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसमें जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी के साथ अपनी शुरूआत की।

वहीं इसके बाद रोहित शर्मा शतकीय पारी के साथ क्रीज पर टिके हुए हैं। वहीं इसके अलावा शुभमन गिल ने भी अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ दिया है और फिलहाल वो भी क्रीज पर टिके हुए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...