IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ रोहित के साथ जायसवाल ही करेंगे ओपनिंग! द्रविड ने खुद किया कंफर्म

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs IRE

यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जा रहा T20 World Cup 2024 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस मेगाटूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम भी वहां पहुंच चुकी है और उन्हें 5 जून को आयरलैंड (IND vs IRE) के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करनी है। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर गुत्थी अबतक सुलझ नहीं पाई है।

दरअसल, वॉर्म अप मैच में रोहित के साथ सैमसन को ओपनिंग का मौका दिया गया था, जो फ्लॉप साबित हुए। वहीं 3 नंबर पर पंत के होने की वजह से दिग्गजों का मानना है कि रोहित के साथ कोहली को ओपनिंग करनी चाहिए। ऐसे में जायसवाल का पत्ता कटता नजर आ रहा था। हालांकि इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने खुद ही साफ कर दिया है कि हिटमैन के साथ कौन ओपनिंग करेगा।

IND vs IRE मैच के लिए क्या होगी Team India की ओपनिंग जोड़ी?

दरअसल, जब अपकमिंग मुकाबले के लिए टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ से भारतीय टीम के ओपनिंग जोड़ी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि, “हमारे पास विकल्प हैं, इसलिए हम अभी अपने पत्ते नहीं खोलेंगे, लेकिन निश्चित रूप से हमारे पास विकल्प हैं। हमने टीम का चयन इस बात को ध्यान में रखते हुए किया है कि हमारे पास तीन विकल्प हैं और हम परिस्थितियों और इन खेलों में जिस तरह के संयोजन के साथ उतरेंगे, उसके आधार पर हम अपनी पसंद के अनुसार टीम चुन सकते हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...