IND vs NZ : कड़े मुक़ाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकट से हराया , सीरीज में 1-1 से बराबरी की

Kiran Yadav
Published On:
IND vs NZ: India beat New Zealand by six wickets in a tough match, level the series 1-1

IND vs NZ : कड़े मुक़ाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकट से हराया , सीरीज में 1-1 से बराबरी की : लखनऊ में खेले सीरीज के दूसरे टी20 मैच के कड़े मुक़ाबले में भारत ने न्यूजीलैंड (INDvsNZ) को छह विकट से हराकर तीन मैचों के सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली हैं। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने आठ विकट के नुकसान पर 99 रन बनाए , जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में चार विकट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही , टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज़ फिन एलेन और डेवोन कॉन्वे 11-11 रन बनाकर आउट हो गए।

ग्लेन फिलिप्स भी कुछ खास नहीं कर सके और 5 रन बनाकर दीपक हुड्डा का शिकार बने। डेरिल मिचेल को कुलदीप यादव ने 8 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। मार्क चैपमैन भी 21 गेंदों में 14 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए और न्यूजीलैंड ने अपना पांचवां विकेट 60 रन पर गंवा दिया।

माइकल ब्रेसवेल की पारी भी 14 रन से आगे नहीं बढ़ सकी. यहां से भारतीय गेंदबाजों ने पुछल्ले बल्लेबाजों को रन बनाने का ज्यादा मौका नहीं दिया और टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक भी नहीं पहुंच सकी. मिचेल सेंटनर 19 और जैकब डफी 6 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाज़ी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए , उसके अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या , वाशिंगटन सुंदर , युजवेंद्र चहल , दीपक हूडा और कुलदीप यादव को एक – एक विकेट मिला।

ये भी पढ़े : महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद , भारतीय महिला टीम को 5 करोड़ देंगे बीसीसीआई सचिव जय शाह

100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सबसे पहले चौथे ओवर में शुभमन गिल का विकेट गंवाया। गिल 11 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन भी संघर्ष करते नजर आये और उन्होंने 32 गेंदों में 19 रन बनाये। राहुल त्रिपाठी और वॉशिंगटन सुंदर क्रमशः 13 और 10 रन बनाकर आउट हुए।

यहाँ से उपकप्तान सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या ने संभलकर बल्लेबाजी की और भारत को आखिरी ओवर में जीत दिला दी। सूर्यकुमार 26 और और हार्दिक पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाज़ी में न्यूजीलैंड की ओर से ईश सोढ़ी और माइकल ब्रेसवेल को एक – एक विकट मिला। सीरीज का निर्णायक मुक़ाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...