IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान मैच से पहले संजू सैमसन पर बड़ी गुत्थी

Atul Kumar
Published On:
IND vs PAK

IND vs PAK – 14 सितंबर को दुबई में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ पहला मैच जीतकर दमदार आगाज़ किया, लेकिन अब सबसे बड़ी चर्चा संजू सैमसन की बैटिंग पोजीशन को लेकर है। बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने उनके रोल पर सस्पेंस और गहरा दिया है।

शुभमन गिल की वापसी से बदली तस्वीर

संजू सैमसन ने हाल ही में केरल क्रिकेट लीग में ओपनिंग करते हुए शतक जमाया था। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में उन्होंने दमदार ओपनिंग की, लेकिन एशिया कप में गिल की वापसी ने समीकरण बदल दिए।

यूएई के खिलाफ मुकाबले में भारत ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को ओपनिंग में उतारा, जबकि सैमसन मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने आए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले यह गुत्थी और पेचीदा हो गई है।

सीतांशु कोटक ने क्या कहा?

बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा:

  • “संजू ने नंबर 5 या 6 पर बैटिंग नहीं की है, लेकिन वह इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।”
  • “विकेट देखकर ही फाइनल XI का फैसला होगा। कोई एजेंडा नहीं है, कोई व्यक्तिगत पसंद-नापसंद नहीं है। सभी 15 खिलाड़ी खेलने में सक्षम हैं।”

हाई-वोल्टेज इंडिया-पाकिस्तान मुकाबला

कोटक ने कहा कि टीम प्रचार या दबाव के बजाय खेल पर ध्यान दे रही है। उन्होंने साफ किया कि सलामी बल्लेबाजों के बाद हर खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार है।

14 सितंबर को दुबई में टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी, यह सबसे बड़ा सवाल है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...