IND vs PAK : एशिया कप इतिहास का पहला भारत-पाक फाइनल – कई बड़े रिकॉर्ड टूटने के आसार

Atul Kumar
Published On:
IND vs PAK

IND vs PAK – एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा दिन आ चुका है। पहली बार इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे खिताबी मुकाबले के लिए। टीम इंडिया लगातार 6 जीत के साथ अजेय रही है और पाकिस्तान को दो बार हरा चुकी है। लेकिन फाइनल से पहले पाकिस्तान का आत्मविश्वास भी चरम पर है।

वहीं, भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी, जिसने उनकी तैयारियों को और धारदार बनाया है। IND vs PAK Asia Cup Final 2025 सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स और रोमांच का महायुद्ध बनने जा रहा है।

अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में लगातार तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। अगर फाइनल में भी वह पचासा जमाते हैं, तो वह लगातार चार टी20I अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

  • अभी तक रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर तीन-तीन लगातार अर्धशतक लगा चुके हैं।
  • अभिषेक पुरुष टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के भी करीब हैं।
  • श्रीलंका के पथुम निसांका (434 रन) और विराट कोहली (429 रन) को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें 126 रन चाहिए।

साथ ही, वह कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जिन्होंने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे। अभिषेक को बस 11 रन और चाहिए।

हार्दिक पांड्या 100 विकेट क्लब के करीब

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट के जादुई आंकड़े से महज दो कदम दूर हैं। वह पहले ही इस टूर्नामेंट में 4 विकेट ले चुके हैं। अगर फाइनल में दो और शिकार मिलते हैं, तो वह अर्शदीप सिंह के बाद यह उपलब्धि पाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज होंगे।

हारिस रऊफ के पास बड़ा मौका

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ एशिया कप 2025 में जबरदस्त लय में हैं। उन्होंने अभी तक 17 विकेट चटकाए हैं। अगर वह फाइनल में एक और विकेट लेते हैं, तो वह पुरुष टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के साथ संयुक्त रूप से उनके पास है।

भारत बनाम पाकिस्तान: रिकॉर्ड की लड़ाई

इतिहास गवाह है कि इन दोनों दिग्गजों के बीच खेले गए 12 फाइनल में से पाकिस्तान ने 8 में जीत दर्ज की है। लेकिन मौजूदा फॉर्म में भारत कहीं आगे है। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है और पाकिस्तान को पहले ही दो बार हराया है।

मुकाबलेभारतपाकिस्तान
कुल टी20I फाइनल (IND vs PAK)128
एशिया कप 2025 हेड-टू-हेड20

संभावित प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...