IND vs PAK : हारिस रऊफ की धुलाई के बाद तिलक वर्मा बोले – वो वर्ल्ड क्लास बॉलर होंगे…

Atul Kumar
Published On:
IND vs PAK

IND vs PAK – एशिया कप 2025 फाइनल में भारत की जीत का सबसे बड़ा चेहरा बने तिलक वर्मा। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में उन्होंने ऐसी पारी खेली जिसने पूरे देश को झूमने पर मजबूर कर दिया।

भारत 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 20 रन पर 3 विकेट खो चुका था, लेकिन 22 वर्षीय तिलक ने मोर्चा संभाला और 53 गेंदों में नाबाद 69 रन (तीन चौके, चार छक्के) जड़कर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई। यही वजह रही कि उन्हें फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हारिस रऊफ पर तिलक का तंज

फाइनल के बाद तिलक ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर सीधा निशाना साधा। रऊफ ने 3.4 ओवर में 50 रन लुटाए और कोई विकेट हासिल नहीं किया। आखिरी ओवर में जब भारत को 10 रन चाहिए थे, तो तिलक ने उनका दबदबा तोड़ते हुए छक्का जड़ा और जीत की ओर कदम बढ़ाए।

रिंकू सिंह ने चौका मारकर मुकाबला खत्म किया। हैदराबाद लौटने के बाद तिलक ने कहा—“हारिस रऊफ वर्ल्ड क्लास बॉलर हो सकते हैं, लेकिन मैं भी अच्छा बल्लेबाज हूं।”

विवादों में रहे थे रऊफ

गौरतलब है कि हारिस रऊफ एशिया कप के दौरान भारत के खिलाफ भड़काऊ इशारे करने को लेकर सुर्खियों में आए थे। इस हरकत पर आईसीसी ने उन्हें आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी माना और मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना ठोका था। फाइनल में उनके खराब प्रदर्शन ने भारतीय फैंस के लिए इसे और मीठा बना दिया।

तिलक का फोकस: जीत ही जवाब

मीडिया से बातचीत में तिलक ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की छींटाकशी और आक्रामकता का सबसे बड़ा जवाब खिताब जीतना ही था। “शुरुआत में दबाव था, लेकिन मैंने देश को प्राथमिकता दी। मुझे पता था कि अगर मैं घुटने टेक दूंगा तो 140 करोड़ भारतीयों को निराश करूंगा।”

कोच की सीख पर टिके रहे तिलक

उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ बेसिक्स पर भरोसा रखा और वही किया जो बचपन से अपने कोचों से सीखते आए थे। “सबसे सही जवाब यही था कि हम एशिया कप जीतें—और हमने वही किया।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...