IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत-पाक मुकाबले के पोस्टर पर छपी रोहित की जगह हार्दिक की तस्वीर, मच गया बड़ा बवाल

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs PAK

ICC ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। 1 जून से शुरू होने वाला ये मेगाटूर्नामेंट वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस मेगाटूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के साथ होगा, जोे न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। वहीं इसके बाद भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को होना है।

इस मैच की तारीख के अनाउंस होने के बाद से ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। हो भी क्यों ना, भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इस बीच हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स ने इस महामुकाबले का एक पोस्ट जारी किया है, जिसपर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, इस पोस्ट में दोनों टीमों के कप्तानों की तस्वीर छपी हुई है और उसी को लेकर फैंस के बीच खलबली मच गई है।

स्टार स्पोर्ट्स के पोस्टर पर मच गया बवाल

दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स ने भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के लिए जो पोस्टर जारी किया है, उसमें भारतीय टीम के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को दिखाया गया है। गौरतलब है कि ICC द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के पोस्टर में सभी टीमों के कप्तान के साथ रोहित शर्मा की तस्वीर छपी नजर आई थी। ऐसे में सभी ने कयास लगा लिए थे कि रोहित ही टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी संभालेंगे।

हालांकि स्टार स्पोर्ट्स के इस पोस्ट ने अब फैंस के बीच हड़कंप मचा दी है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के काफी सवाल उठ रहे हैं कि क्या टी20 विश्व कप 2024 में रोहित की जगह हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के कप्तान होंगे।

अब एक सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि हार्दिक पांड्या अभी पूरी तरह से फिट नहीं है और BCCI की तरफ से उनकी फिटनेस को लेकर कोई बड़ा अपडेट भी सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि रोहित ने लगभग 1 साल से टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी नहीं की है। उनकी गैरमौजूदगी में हार्दिक ने ही टी20 में भारत की कप्तानी संभाली। हालांकि वो चोट के कारण वनडे विश्व कप 2023 के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Australia vs Bangladesh
|

Australia vs Bangladesh : सरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 18 विकेट, स्टार्क-शोरिफुल इस्लाम ने मचाया कहर

Australia vs Bangladesh – ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा। मैके ...

DPL 2026
|

DPL 2026 : ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शानदार जीत, मयंक यादव और सिमरजीत सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल

DPL 2026 – दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England : पहले टेस्ट में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, माइकल वॉन बोले- मैंने कभी इतनी डरपोक टीम नहीं देखी

Pakistan vs England – इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पारी और 103 रन से करारी हार का सामना ...

Mumbai Indians
|

Mumbai Indians : जुबिन भरूचा बने प्रदर्शन निदेशक, राजस्थान रॉयल्स का लंबा साथ छोड़कर MI से जुड़े

Mumbai Indians – पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने फ्रेंचाइजी के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए बड़ा बदलाव किया है। मुंबई ...

Gambhir
|

Gambhir : दो टेस्ट की सीरीज पर गंभीर ने उठाए सवाल, बोले- हारने वाली टीम को वापसी का पूरा मौका मिलना चाहिए

Gambhir – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में दो मैचों की सीरीज के बजाय कम से कम तीन ...

ETPL 2026
|

ETPL 2026: अश्विन-रहाणे की मौजूदगी से यूरोपीय टी20 लीग को मिलेगी नई पहचान?

ETPL 2026 – दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज का मानना है कि पूर्व भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य ...