IND vs PAK: “मैं चाहता हूं कि वह पूरे विश्व कप…”, पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद हिटमैन ने बांधे बुमराह की तारीफों के पुल

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs PAK

भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ हाईवोल्टेज मुकाबला आखिरकार अब समाप्त हो चुका है। इस मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम की जीत हुई है। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और महज 119 रन पर ही ढेर हो गई, लेकिन भारत के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और 113 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान को रोक दिया।

इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे Jasprit Bumrah, जिन्होंने अपनी दमदार गेंदबाजी से ना सिर्फ पाकिस्तानी बल्लेबाजों को रोक कर रखा, बल्कि 3 महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए। इस मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए बुमराह को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से भी नवाजा गया। ऐसे में इस मुकाबले में जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बुमराह की जमकर तारीफ की है।

बुमराह की गेंदबाजी से इम्प्रेस हुए Rohit Sharma

बता दें कि IND vs PAK मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, “वह (बुमराह) लगातार ताकतवर होते जा रहे हैं। हम सब जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं। उनके बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा। मैं चाहता हूं कि वह पूरे विश्व कप के दौरान इसी मानसिकता में रहे। वह एक प्रतिभाशाली व्यक्ति है, यह हम सभी जानते हैं।”

मैच का हाल

इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और भारतीय टीम 19 ओवर में महज 119 के स्कोर पर ढेर हो गई। वहीं 120 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरूआत तो ठीक रही, लेकिन इसके बाद उन्हें संभलने का मौका ही नहीं और 20 ओवर में पाक टीम महज 113 रन ही बना सकी। ऐसे में उन्हें 6 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...