IND vs PAK: “अगर यह हमारे साथ हो सकता है तो उनके…”, कम स्कोर बनाने के बाद Rohit Sharma ने ऐसे बढ़ाया था टीम का हौसला

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs PAK

T20 World Cup 2024 में बीती रात यानी 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 6 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय टीम 20 ओवर में महज 119 रन ही बना सकी थी, लेकिन अंत में अपनी शानदार गेंदबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को महज 113 रनों पर ही रोक दिया और इस स्कोर को डिफेंड करते हुए कमाल की जीत दर्ज की।

हालांकि कम स्कोर होने के बावजूद आखिर ऐसा क्या जादू हो गया। तो आपको बता दें कि कम स्कोर के बावजूद रोहित शर्मा ने अपनी टीम को हौसला बनाए रखा। उन्होंने अपनी टीम को एक खास मंत्र दिया, जिसपर सभी ने अमल किया और फिर ये मैच जीतने में कामयाब रहे।

Rohit Sharma ने ऐसे बनाए रखा टीम का हौसला

गौरतलब है कि 119 रन का स्कोर काफी कम था, वो भी पाकिस्तान जैसी टीम के सामने। टीम के सभी खिलाड़ियों को ये पता था, जिससे वो थोड़ा चिंतित थे, लेकिन हिटमैन ने टीम को बांधे रखा। उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो पिछले गेम की तुलना में यह अच्छा विकेट था। ऐसी गेंदबाजी लाइन-अप के साथ काम करने के लिए आप आत्मविश्वास महसूस करते हैं1 उनकी बल्लेबाजी के बीच में हमने सभी को एक साथ बुलाया और कहा कि अगर यह हमारे साथ हो सकता है (80/3 से 119 पर ऑलआउट), तो ये उनके साथ भी हो सकता है। हर किसी का थोड़ा सा योगदान ही बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।”

ऐसा रहा मुकाबला

बता दें कि IND vs PAK मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और भारतीय टीम 19 ओवर में महज 119 के स्कोर पर ढेर हो गई। वहीं 120 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरूआत तो ठीक रही, लेकिन इसके बाद उन्हें संभलने का मौका ही नहीं और 20 ओवर में पाक टीम महज 113 रन ही बना सकी। ऐसे में उन्हें 6 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...