IND vs PAK : विराट कोहली से अभिषेक शर्मा तक—जानें पाकिस्तान के खिलाफ ऑफ द मैच

Atul Kumar
Published On:
IND vs PAK

IND vs PAK – भारत-पाकिस्तान क्रिकेट की कहानी जितनी रोमांचक है, उतनी ही खास रही है उनके बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में मिले प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स की लिस्ट। दिलचस्प बात यह है कि 2007 से लेकर अब तक पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जितनी भी जीत दर्ज की है, उनमें हर बार भारतीय खिलाड़ी ही मैन ऑफ द मैच चुना गया है। यानी मैच जीतने के साथ-साथ स्टार परफ़ॉर्मर भी लगभग हमेशा भारत का ही रहा।

भारत-पाकिस्तान टी20 इतिहास की शुरुआत

पहला टी20 इंटरनेशनल भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। वह मैच टाई हुआ, जिसके बाद भारत ने बॉल-आउट से जीत हासिल की।

उस मैच में पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे। लेकिन इसके बाद इतिहास पलटा और 2007 से अब तक भारत की हर जीत में भारतीय खिलाड़ी ही हीरो बना।

भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

भारत के लिए सबसे पहले इरफान पठान ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी जीती। इसके बाद विराट कोहली ने कई बार पाकिस्तान पर दबदबा बनाया और अकेले चार बार यह खिताब अपने नाम किया।

खिलाड़ीसालटूर्नामेंटविपक्ष
इरफान पठान2007टी20 वर्ल्ड कप फाइनलपाकिस्तान
विराट कोहली2012टी20 मैचपाकिस्तान
युवराज सिंह2012टी20 मैचपाकिस्तान
अमित मिश्रा2014टी20 वर्ल्ड कपपाकिस्तान
विराट कोहली2016एशिया कपपाकिस्तान
विराट कोहली2016टी20 वर्ल्ड कपपाकिस्तान
हार्दिक पांड्या2022एशिया कपपाकिस्तान
विराट कोहली2022टी20 वर्ल्ड कप (मेलबर्न)पाकिस्तान
जसप्रीत बुमराह2024टी20 वर्ल्ड कपपाकिस्तान
कुलदीप यादव2025एशिया कप (लीग मैच)पाकिस्तान
अभिषेक शर्मा2025एशिया कप (सुपर-4)पाकिस्तान

पाकिस्तान की ओर से विजेता

पाकिस्तान के लिए यह कारनामा कम ही खिलाड़ियों ने किया है। मोहम्मद आसिफ (2007) के अलावा मोहम्मद हफीज (2012), बाबर आज़म (2021) और मोहम्मद नवाज (2022) को भारत के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।

विराट कोहली का दबदबा

विराट कोहली अकेले ही पाकिस्तान के खिलाफ चार बार प्लेयर ऑफ द मैच जीत चुके हैं। 2012, 2016 (दो बार) और 2022 में मेलबर्न का ऐतिहासिक मुकाबला—ये सभी उनके करियर के हाईलाइट्स में गिने जाते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...