IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़े ही उड़ा देंगे बाबर आजम के होश, अकेले ही पड़ते हैं पूरी टीम पर भारी

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs PAK

World Cup 2023 की शुरूआत के बाद से ही फैंस को बेसब्री से IND vs PAK मैच का इंतजार था। अब आखिरकार ये समय आ ही गया है। दरअसल, कल शनिवार यानी 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में ये हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस महामुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और मैच की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इस बीच अभी से ही फैंस के बीच इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस मैच में वैसे तो पूरी Team India पर सबकी नजरें टिकी होंगी, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसके मैदान पर उतरने का इंतजार सभी को होगा और वो खिलाड़ी है Virat Kohli। वैसे तो कोहली कई टीमों के खिलाफ अपने बल्ले की ताकत दिखा चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका अलग ही रौद्र अवतार देखने को मिलता है।

पाकिस्तान के खिलाफ Virat Kohli के आंकड़े बाबर आजम के होश ही उड़ा देंगी

आपको बता दें कि IND vs PAK मैच के दौरान सभी को King Kohli के मैदान पर आने का इंतजार होगा, क्योंकि वैसे तो विराट सभी बड़ी टीमों के खिलाफ भी रनों की बारिश करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका कुछ अलग ही अवतार देखने को मिलता है। बता दें कि रनमशीन कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद ही खतरनाक है, जिसे देख बाबर आजम की रात की नींद भी खराब हो सकती है।

पाकिस्तान के खिलाफ रनों की बारिश करते हैं King Kohli

बता दें कि King Kohli ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट, वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी टूर्नामेंट हर तरह से शानदार प्रदर्शन किया है। पाक के खिलाफ उनके आंकड़े बाबर सेना के होश उड़ाने के लिए काफी हैं। ICC टूर्नामेंट में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 625 रन बनाए हैं।

इसके अलावा 15 वनडे इंटरनेशनल में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 55.17 की औसत से 662 रन बनाए हैं। पिछले साल ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान किंग कोहली ने मेलबर्न में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। ऐसे में इस मैच में बाबर सेना के गेंदबाज विराट के प्रकोप से बचकर रहना चाहेंगे।

वनडे में विराट का शानदार रिकॉर्ड

विराट कोहली वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में गिने जाते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ही नहीं बल्कि लगभग सभी टीमों के खिलाफ बड़े-बड़े स्कोर लगाए हैं। उनके इंटरनेशनल वनडे करियर की बात करें तो विराट ने अभी तक भारत के लिए 283 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं। उन्होंने 271 पारियों में 13223 रन बनाए हैं। इस दौरान वनडे क्रिकेट के इतिहास में उनके नाम  47 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज हैं। साथ ही उनका बेस्ट स्कोर 183 रनों का रहा है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...