SA vs IND 2nd T20: दूसरे टी20 में भी बारिश बनी आफत, शानदर चल रहे मैच पर लगा ब्रेक

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs IND 2nd T20

साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला टी20 मुकाबला खेलने डरबन में उतरी थी, लेकिन बारिश के कारण बिना गेंद डाले ही मैच पर पानी फिर गया। वहीं इसके बाद अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला Gqeberha के सेंट जॉर्ज पॉर्क में हो रहा है। इस मैच की शुरूआत से पहले ही बारिश की आशंका जताई गई थी, जोकि अब सच साबित हो गई है और बारिश के कारण दूसरे टी20 मुकाबले पर भी बीच में ही ब्रेक लग गया है।

शानदार लय में चल रही है टीम इंडिया

आपको बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत ही बेहद खराब रही थी, क्योंकि Yashasvi Jaiswal शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे। वहीं इसके बाद Shubman Gill भी शून्य के स्कोर पर ही वापस लौट गए। दोनों ओपनर्स जब खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए, तो फैंस की टेंशन बढ़ गई। हालांकि इसके बाद Suryakumar Yadav और Tilak Verma ने मोर्चा संभाला। इस दौरान Surya ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों 5 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 56 रनों की पारी खेली।

Rinku Singh ने जड़ा टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक

आपको बता दें कि इस मैच में सूर्या के बाद रिंकू सिंह भी कुछ ज्यादा ही शानदार लय में दिखे। उन्होंने अपने अंदाज में विस्फोटक पारी खेलते हुए नाबाद 68 रनों की पारी खेली है। इस बीच उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए। हालांकि वो अपनी पारी को और बड़ा बना पाते कि इससे पहले ही बारिश ने मैच में खलल डाल दी और मैच पर ब्रेक लग गया। बता दें कि बारिश की वजह से मैच रूकने तक भारतीय टीम का स्कोर 19.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रनों का है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...