IND vs SA: टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा ने कसी कमर, मुकाबले से पहले इंटेस वर्कआउट करते नजर आए हिटमैन

Ankit Singh
Published On:
IND vs SA

Team India फिलहाल साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जो 10 दिसंबर से टी20 सीरीज के साथ शुरू होने वाला है। इस दौरे पर ब्लू टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट खेलना है, जिसके लिए 3 अलग-अलग स्कवॉड और 3 अलग-अलग कप्तानों का चयन किया गया है। इस पूरे दौरे पर दर्शकों की खास नजरें होने वाली हैं।

हालांकि फैंस की नजरें इस दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज पर ज्यादा टिकी रहेंगी, क्योंकि इस सीरीज में एक बार फिर से रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। इतना ही नहीं बल्कि Virat Kohli भी टेस्ट सीरीज में एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ी टी20 और वनडे सीरीज से दूर हैं, इसलिए टेस्ट सीरीज में उनके एक्शन को देखने का फैंस खासकर इंतजार कर रहे हैं।

Rohit Sharma ने टेस्ट सीरीज के लिए कसी कमर

बता दें कि 26 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान Rohit Sharma ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार के बाद से ही रोहित शर्मा ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी रोहित ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। ऐसे में विश्व कप के बाद अब टेस्ट सीरीज में रोहित पहली बार खेलते नजर आने वाले हैं, जिसकी तैयारियां भी उन्होंने शुरू कर दी हैं।

दरअसल, हाल ही में रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो जिम में कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देख उनके फैंस काफी खुश हैं, क्योंकि विश्व कप में हार के बाद रोहित काफी निराश हो गए थे। ऐसे में उन्हें एक्शन की तैयारी करते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और वो हिटमैन की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को खेलने हैं तीनों फॉर्मेट

इस दौरे पर भारतीय टीम के मिशन की शुरुआत Suryakumar Yadav की अगुवाई में 10 दिसंबर से टी20 सीरीज के साथ शुरू होनी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैच खेले जाएंगे, जो 14 दिसंबर तक चलेगा। वहीं इसके बाद KL Rahul की अगुवाई वाली टीम 17 से 21 दिसंबर के बीच 3 वनडे मैचों का मुकाबला खेलेगी। इसके अलावा अंत में Rohit Sharma की अगुवाई में 26-30 दिसंबर तक पहला टेस्ट, जबकि 3 से 7 जनवरी के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...