IND vs SA: पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बने साई सुदर्शन, साउथ अफ्रीका दौरे पर कर सकते हैं ब्लू टीम के लिए डेब्यू

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs SA

10 दिसंबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। इस दौरान टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेंट के लिए BCCI ने अलग-अलग स्कवॉड चुनी है। वहीं इस दौरान तीनों फॉर्मेट के लिए तीन अलग-अलग कप्तान भी चुने गए हैं।

इस दौरे पर जहां टेस्ट में Rohit Sharma टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे, तो वहीं वनडे की कप्तानी KL Rahul के हाथों में होगी। इसके अलावा टी20 की कप्तानी Suryakumar Yadav को सौंपी गई है। वहीं इस दौरे पर पहली बार Sai Sudharsan को ब्लू टीम में शामिल किया गया है। उन्हें वनडे मैचों के लिए के एल राहुल की अगुवाई वाली टीम में रखा गया है।

Sai Sudharsan को पहली बार मिला है टीम इंडिया में मौका

बता दें कि अगर साई को साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत की प्लेइंग 11 में जगह मिलती है, तो ये उनके इंटरनेशनल करियर का डेब्यू होगा। उन्होंने अबतक सिर्फ आईपीएल में ही खेला है, जिसमें उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। साल 2022 में उन्हें Gujarat Titans ने अपनी टीम में शामिल किया था। अभी तक सुदर्शन ने आईपीएल में 13 मैच खेले है, जिसमे उन्होंने 507 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका बेस्ट स्कोर 96 रनों का रहा है।

फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में साई सुदर्शन का शानदार रिकॉर्ड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साई सुदर्शन का फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में भी काफी अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 11 मैचों की 19 पारियों में कुल 829 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और तीन अर्धशतक भी शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 179 रन का रहा है। इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 22 मैच खेले हैं, जिमसें उनके बल्ले से 1236 रन निकले हैं। यहां भी उन्होंने 6 शतक और 4 अर्धशतक लगाए है।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत की वनडे स्कवॉड

केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, अक्षर पटेल, वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...