एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान होंगे आमने सामने , जय शाह ने जारी किया क्रिकेट कैलेंडर

Kiran Yadav
Published On:
India and Pakistan will be face to face in Asia Cup 2023, Jay Shah released cricket calendar

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान होंगे आमने सामने , जय शाह ने जारी किया क्रिकेट कैलेंडर : एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने अगले दो साल के लिए एशियाई क्रिकेट के रोड मैप का ऐलान किया है। उन्होंने साल 2023 और 2024 में एशिया में होने वाले बड़े टूर्नामेंट की जानकारी ट्विटर के ज़रिये शेयर की। इस क्रिकेट कैलेंडर में एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान (IND v PAK) की टीमें एक ही ग्रुप में नज़र आएंगी।

इसके साथ ही एशिया क्रिकेट काउंसिल ने महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इन दो सालों में सीनियर एशिया कप ,अंडर-19 एशिया कप, इमर्जिंग एशिया कप के साथ-साथ कई क्वालिफायर एशिया टूर्नामेंट भी होंगे. आपको बता दें कि पाकिस्तान इस समय एशिया कप 2023 की मेजबानी कर रहा है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर अगले दो साल का एशियाई क्रिकेट कैलेंडर साझा किया। उन्होंने इस संदर्भ में लिखा,

ये भी पढ़े : ख्वाजा और स्मिथ के शानदार शतक की बदौलत मज़बूत स्थिति में पंहुचा ऑस्ट्रेलिया

“मैं 2023 और 2024 के लिए एशिया क्रिकेट काउंसिल का रोड मैप स्ट्रक्चर और क्रिकेट कैलेंडर पेश कर रहा हूं। यह खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे बेजोड़ प्रयासों और जुनून को दर्शाता है।’ कई एशियाई देशों के क्रिकेटरों के शानदार प्रदर्शन के लिए कमर कसने के साथ, यह कैलेंडर क्रिकेट के लिए एक अच्छा समय होने का वादा करता है।”

आगामी एशिया कप 2023 में सीनियर पुरुष एशिया कप के लिए भारत और पाकिस्तान की टीम को एक ही ग्रुप में रखा गया है। महिला एशिया कप का आयोजन वर्ष 2023 में नहीं होगा जबकि महिला एशिया कप का आयोजन टी20 प्रारूप में 2024 में किया जाएगा। जिसमें भारत और पाकिस्तान भी एक ही ग्रुप में हैं।

इसके अलावा एशिया क्रिकेट काउंसिल ने भी इस दौरान अंपायर्स और क्यूरेटर वर्कशॉप का आयोजन किया है। जबकि जूनियर स्तर पर अंडर-16 से अंडर-19 तक एशिया टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...