Suryakumar Yadav : सूर्यकुमार यादव ने IPL 2025 की चोट पर तोड़ी चुप्पी – दिया अपडेट

Atul Kumar
Published On:
suryakumar yadav

Suryakumar Yadav – भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एशिया कप 2025 से पहले अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आईपीएल 2025 के दौरान उन्हें चोट लगी थी और जून के आखिर में उन्होंने स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी। अब सूर्या ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बताया कि वह पूरी तरह फिट हैं और टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं।

सर्जरी से लेकर रिकवरी तक का सफर

सूर्या ने कहा,

“मैं अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं। पांच-छह हफ्तों से लगातार सही प्रोसेस और रूटीन फॉलो कर रहा हूं। आईपीएल के दौरान ही चोट का अंदेशा हो गया था क्योंकि पहले भी इसी तरह की परेशानी का सामना कर चुका हूं। जैसे ही एमआरआई कराया तो साफ हो गया कि सर्जरी करनी होगी। इसके बाद मैं जर्मनी गया और रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की।”

उन्होंने बताया कि NCA और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच और फिजियो ने रिकवरी में अहम भूमिका निभाई। हर हफ्ते की योजना बनाकर उन्हें चरणबद्ध तरीके से तैयार किया गया।

सूर्या बोले – अब फिट हूं और तैयार

भारतीय कप्तान ने आगे कहा,

“मेरे लिए सबसे जरूरी था कि मेरा शरीर वर्कआउट पर कैसे रिएक्ट करता है। कोच और फिजियो ने उसी के हिसाब से ट्रेनिंग प्लान बनाई। अब मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं और एशिया कप के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

एशिया कप 2025 का शेड्यूल

  • टूर्नामेंट की शुरुआत: 9 सितंबर 2025, यूएई
  • भारत का पहला मैच: 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ
  • सूर्या पहली बार बतौर कप्तान एशिया कप में उतरेंगे।
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...