“भारत कोई तीस मार खां नहीं है, जल्द ही बाहर हो जाएगी”, जिम्बाव्बे से हारने के बाद शोएब अख्तर ने भारतीय टीम पर निकाला गुस्सा

Kiran Yadav
Published On:
"India is not Tees Maar Khan, will be out soon", Shoaib Akhtar vents anger on Indian team after losing to Zimbabwe

“भारत कोई तीस मार खां नहीं है, जल्द ही बाहर हो जाएगी”, जिम्बाव्बे से हारने के बाद शोएब अख्तर ने भारतीय टीम पर निकाला गुस्सा : पर्थ में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 129 रन ही बना सकी और उसे 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हार के बाद अपना गुस्सा जाहिर किया है. साथ ही उन्होंने टीम इंडिया की हार की भविष्यवाणी की थी।

पाकिस्तान की टीम की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप में हार के साथ हुई है. उन्हें पहले मैच में टीम इंडिया से हार मिली थी। उसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों मैचों में मिली हार के बाद पाकिस्तान की जनता काफी गुस्से में नजर आ रही है. वहीं पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की इस हार को बेहद शर्मनाक बताया है. इस हार के बाद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा,

“अगर ज़िम्बाब्वे है तो सब कुछ अपने आप हो जाएगा?, यह अपने आप नहीं होता है, अपने आप करना होगा। आप जिम्बाब्वे से हार गए हैं। आप नहीं समझते हैं कि आपका क्रिकेट नीचे जा रहा है। चयनकर्ता से लेकर पीसीबी अध्यक्ष तक। .. खिलाने के लिए आप चार गेंदबाज हैं और खिलाने के लिए आप तीन गेंदबाज रहे हैं। “

यह भी पढ़े : बारिश के चलते अफगानिस्तान और आयरलैंड का मैच बिना कोई गेंद फेके हुआ रद्द

भारतीय टीम ने अपने टूर्नामेंट की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर की। जिसके बाद पाकिस्तान के दिग्गज बुरी तरह से सहमे हुए हैं. उन्हें भारतीय टीम की जीत से जलन हो रही है. इसलिए वह अपनी टीम की गलतियों पर ध्यान देने की बजाय भारत की हार की भविष्यवाणी कर रहे हैं। शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बातचीत के दौरान कहा,

“हमें मीडिया को जवाब देना है। हमें भारतीय मीडिया को भी जवाब देना है। अब हम क्या जवाब दें? यह बहुत शर्मनाक है। अब टीम के लिए कुछ भी नहीं बचा है। आपने जीता मैच भारत के हाथों में दिया है। मैंने पहले ही कहा था कि पाकिस्तान इस सप्ताह वापस आ जाएगी और भारत भी सेमीफाइनल खेलकर वापिस आ जाएगी.” 

भारत और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद अब पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सभी मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर होना पड़ेगा। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 30 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ पर्थ में होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...