रोहित, कोहली और सूर्या की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने 179 रन बनाए

Kiran Yadav
Published On:
India scored 179 runs thanks to half-centuries from Rohit, Kohli and Suriya

रोहित, कोहली और सूर्या की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने 179 रन बनाए : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 का 11वां मैच भारत और नीदरलैंड के बीच सिडनी में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया, जो एक समय सही साबित नहीं हुआ। रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल महज 9 रन बनाकर आउट हो गए. पॉल वैन मेकरेन ने उन्हें आउट किया। यहां से रोहित और विराट कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी की। इस दौरान रोहित ने शुरू में समय लिया लेकिन फिर तेज शॉट खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 12वें ओवर में रोहित का विकेट 84 पर गिरा। उन्होंने 39 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। इसके बाद कोहली को सूर्यकुमार यादव का साथ मिला और दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे।

इस दौरान सूर्यकुमार ज्यादा आक्रामक नजर आए और उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया. विराट ने 44 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली. सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में नाबाद 51 रन की पारी खेली. उनकी पारी में सात चौके और एक छक्का शामिल था। नीदरलैंड की ओर से पॉल वैन मीकेरेन और फ्रेड क्लासेन ने एक-एक विकेट लिया। अब नीदरलैंड के सामने 180 रनों का लक्ष्य है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...