Youth Test 2025 : भारत U-19 ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया – क्लीन स्वीप कर रचा इतिहास

Atul Kumar
Published On:
Youth Test 2025

Youth Test 2025 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की युवा टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। भारत U-19 टीम ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया U-19 को दूसरे यूथ टेस्ट में 7 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की।


पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने पारी और 58 रन से जीत दर्ज की थी। इससे पहले तीनों वनडे भी भारत ने जीत लिए थे, यानी इस पूरे दौरे पर टीम इंडिया अंडर-19 ने क्लीन स्वीप किया।

भारत U-19 का दबदबा, ऑस्ट्रेलिया फिर हुआ ढेर

दूसरे यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली। पूरी टीम 135 रन पर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलेक्स ली यंग ने 66 रन की पारी खेली, जबकि यश देशमुख ने 22 रन का योगदान दिया।

जवाब में भारत U-19 ने 171 रन बनाकर 36 रनों की बढ़त हासिल की। भारतीय टीम की ओर से दीपेश देवेंद्रन (28 रन), हरवंश पंगालिया (26 रन), हेनिल पटेल (22 रन) और वैभव सूर्यवंशी (20 रन) ने उपयोगी पारियां खेलीं।

पारीटीमस्कोरबढ़त/घाटा
1stऑस्ट्रेलिया U-19135
1stभारत U-19171+36
2ndऑस्ट्रेलिया U-19116
2ndभारत U-19117/37 विकेट से जीत

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी फिर बिखरी

पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया U-19 का प्रदर्शन फीका रहा। पूरी टीम 116 रन पर ढेर हो गई।
एलेक्स ली यंग ने एक बार फिर संघर्ष किया और 38 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके।

भारत के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में भी सटीक लाइन-लेंथ रखी और नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे। टीम की शानदार बॉलिंग के चलते भारत को जीत के लिए सिर्फ 81 रन का लक्ष्य मिला।

वैभव सूर्यवंशी खाता नहीं खोल पाए, लेकिन टीम ने किया काम पूरा

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
हालांकि, पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी इस बार खाता भी नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
कप्तान आयुष म्हात्रे (13) और विहान मल्होत्रा (21) ने स्थिर शुरुआत दी।
अंत में वेदांत त्रिवेदी (33)* और राहुल कुमार (13)* नाबाद रहे और टीम इंडिया को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।

भारत U-19 ने पूरे दौरे में किया क्लीन स्वीप

इस जीत के साथ भारत U-19 ने न सिर्फ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले खेले गए तीनों वनडे मैचों में भी जीत हासिल की थी।
यानी भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को 5-0 से क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...