Asia Cup Super 4 : पाकिस्तान मैच पर पूछे सवाल का सूर्यकुमार यादव ने दिया टेढ़ा जवाब

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup Super 4

Asia Cup Super 4 – एशिया कप 2025 में भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की और ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सुपर-4 में प्रवेश किया।

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने ओमान को 21 रनों से हराया। इस जीत के बाद अब भारतीय फैंस की नजरें 21 सितंबर को होने वाले India vs Pakistan Super 4 Match पर टिकी हैं।

ओमान के खिलाफ जीत और सूर्या का टेढ़ा जवाब

ओमान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद सूर्यकुमार यादव पोस्ट-मैच प्रजेंटेशन में पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी टीम के प्रदर्शन और विपक्षी टीम की तारीफ की। मगर जब उनसे पूछा गया—क्या वह रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए तैयार हैं? तो सूर्या ने बिना पाकिस्तान का नाम लिए जवाब दिया,
“सुपर-4 के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पिछली बार का विवादित IND vs PAK मैच

ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एकतरफा रहा था, लेकिन उसके बाद हैंडशेक विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, पहलगाम अटैक के चलते भारत में IND vs PAK मैच के बहिष्कार की मांग उठी थी।

सरकार की मंजूरी के बाद मैच तो खेला गया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से न तो टॉस पर और न ही मैच के बाद हाथ मिलाया। इसको लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बवाल खड़ा किया था।

अब फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान

अब सुपर-4 में 21 सितंबर को एक बार फिर India vs Pakistan Asia Cup 2025 का महामुकाबला खेला जाएगा। फैंस को रोमांचक क्रिकेट के साथ-साथ मैदान के बाहर भी नए विवाद की आशंका सता रही है। देखना होगा कि इस बार मैच के दौरान क्या नया मोड़ सामने आता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...