Test Series 2025 : भारत vs वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज करुण नायर या नीतिश रेड्डी – किसे मिलेगा मौका

Atul Kumar
Published On:
Test Series 2025

Test Series 2025 – भारत vs वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन इस हफ्ते होना है। अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक बुधवार या गुरुवार को ऑनलाइन होगी।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इंग्लैंड दौरे पर औसत प्रदर्शन के बावजूद करुण नायर को टीम इंडिया में जगह मिलेगी या नहीं।

करुण नायर बनाम नीतिश रेड्डी

इंग्लैंड में नायर ने कुछ अच्छी शुरुआत जरूर की थीं लेकिन उन्हें बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। आखिरी टेस्ट (ओवल) में उन्होंने अर्धशतक जमाया था, लेकिन उसके बाद चोटिल होने के कारण दलीप ट्रॉफी से बाहर हो गए। अब फिट होकर भारत ए टीम का हिस्सा हैं।


उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी नीतिश रेड्डी हैं, जो चोट से उबर चुके हैं और भारत ए टीम में मौजूद हैं। अगर रेड्डी दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में रन बनाते हैं तो नायर की दावेदारी कमजोर पड़ सकती है।

निर्धारित कार्यक्रम

  • पहला टेस्ट: 2–6 अक्टूबर, अहमदाबाद
  • दूसरा टेस्ट: 10–14 अक्टूबर, दिल्ली

तय खिलाड़ी

टॉप ऑर्डर में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल का चयन लगभग तय है। विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल खेलेंगे क्योंकि ऋषभ पंत अभी तक फिट नहीं हैं।

गेंदबाज़ी विभाग में

  • स्पिनर्स: रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर
  • तेज गेंदबाज़: मोहम्मद सिराज (पक्का), जसप्रीत बुमराह को आराम मिल सकता है।

संभावित सरप्राइज

  • देवदत्त पड्डिकल को अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है।
  • श्रेयस अय्यर पहले अनौपचारिक टेस्ट में असफल रहे, दूसरे मैच में रन बनाने होंगे वरना उनका चयन मुश्किल दिखता है।

अगरकर की रणनीति

चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर इस समय दुबई में हैं और कप्तान शुभमन गिल व कोच गौतम गंभीर से टीम कॉम्बिनेशन पर चर्चा कर रहे हैं। बड़ा फैसला यही होगा कि टीम अतिरिक्त बल्लेबाज चुनेगी या फिर नीतिश रेड्डी जैसे बल्लेबाजी ऑलराउंडर को तरजीह मिलेगी।

भारत vs वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए टीम का चयन कई खिलाड़ियों के करियर के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। करुण नायर, नीतिश रेड्डी और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के लिए यह मौका ‘करो या मरो’ जैसा है। वहीं गिल की कप्तानी में नई टीम कॉम्बिनेशन पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...