भारत हर-हाल में टी 20 विश्वकप का ख़िताब जीतना चाहती है, पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का आया बयान

Kiran Yadav
Published On:
India wants to win the T20 World Cup title at any cost, the statement of former captain Sunil Gavaskar came

भारत हर-हाल में टी 20 विश्वकप का ख़िताब जीतना चाहती है, पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का आया बयान : भारतीय टीम के बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने के तरीके से पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर काफी खुश हैं। उनके मुताबिक टीम इंडिया ने विपरीत परिस्थितियों से वापसी की और इस मैच को अपने नाम किया. इससे पता चलता है कि यह टीम किसी भी हाल में टी20 वर्ल्ड कप जीतने आई है।

दरअसल, भारत के निर्धारित 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम लिटन दास ने अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत दी. बारिश के खतरे को देखते हुए बांग्लादेश बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बना रहा था। यही वजह रही कि टीम ने महज 7 ओवर में 66 रन बना लिए। लिटन दास ने 27 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। हालांकि जब लगा कि वह टीम को जीत की दहलीज पर ले जाएंगे, तभी बारिश आ गई। बांग्लादेश को बारिश के बाद 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला.

ये भी पढ़े : टी 20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने और विराट कोहली के सफर पर आईसीसी ने पेश किया खास वीडियो

भारतीय टीम लगातार कोशिश कर रही है- सुनील गावस्कर

हालांकि बारिश के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 145 रन पर रोक दिया और पांच रन से जीत दर्ज की. टीम इंडिया की इस वापसी से सुनील गावस्कर काफी खुश हैं और उन्होंने भारतीय क्षेत्ररक्षकों की तारीफ की कि किस तरह से खिलाड़ियों ने अहम कैच लपके। आजतक पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

66/0 के स्कोर के बाद टीम ने जिस तरह से वापसी की, उससे पता चलता है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, यह टीम हार नहीं मानती है। टीम कोशिश करती रहती है और ठीक ऐसा ही हुआ। टीम की फील्डिंग शानदार थी। जिस पोजीशन पर सूर्यकुमार यादव ने कैच लपका वह काफी शानदार था। इसके अलावा दीपक हुड्डा ने भी बेहतरीन कैच लपका। कुल मिलाकर टीम इंडिया के इन प्रयासों को देखकर लगता है कि वे विश्व कप जीतने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

बता दे बांग्लादेश को हारने के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल तक पहुंचना लगभग पक्का हो चुका है। भारत का सुपर 12 लीग स्टेज में आखिरी मुक़ाबला ज़िम्बाब्वे की खिलाफ 6 नवंबर को मेलबर्न में खेला जायेगा।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइवअपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज क्रिकेटयात्री पर पाएं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...