ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर लगाया बॉल टैंपरिंग का आरोप

Kiran Yadav
Published On:
Indian all-rounder Ravindra Jadeja accused of ball-tampering by Australian media

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर लगाया बॉल टैंपरिंग का आरोप : नागपुर टेस्ट मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच पहले दिन भारतीय टीम के गेंदबाज़ों का दबदबा रहा। भारत की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रनो पर सिमट गई। हालांकि इस बीच ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय टीम पर तीखा हमला किया है।

उन्होंने मैच के सबसे सफल खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जडेजा गेंद पर कुछ लगाते नजर आ रहे हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा। इसका श्रेय काफी हद तक रवींद्र जडेजा को जाता है। पांच महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे जडेजा ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 177 रन पर समेट दी। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के नाबाद अर्धशतक की मदद से एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए और टीम अब भी 100 रन पीछे है।

हालांकि, इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने रवींद्र जडेजा पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहम्मद सिराज ने जडेजा को कुछ दिया और इसके बाद जडेजा उस पदार्थ को अपने बाएं हाथ की उंगली पर लगाते नजर आए.

ये भी पढ़े : निकोलस पूरन की धुआँधार बल्लेबाज़ी की बदौलत , एमआई एमिरेट्स ने दुबई कैपिटल्स को हराया

रिपोर्ट के मुताबिक, पाइक्रॉफ्ट इस घटना के बारे में भारतीय टीम को सूचित करना चाहते थे और विवाद के लिए जडेजा पर जुर्माना नहीं लगाया गया था। यह भी पता चला है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने वीडियो पर आपत्ति जताते हुए इसे बॉल टैंपरिंग करार दिया था। लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने इस पर सफाई देते हुए मामला साफ कर दिया है.

हालांकि, भारतीय टीम प्रबंधन ने आईसीसी मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को बताया कि रवींद्र जडेजा अपनी उंगली पर दर्द निवारक क्रीम लगा रहे थे। वह लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने उंगलियों की सूजन कम करने के लिए अपने हाथ पर यह क्रीम लगाई।

आपको बता दें कि दिन का खेल खत्म होने के बाद जडेजा, कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजर को मैच रेफरी ने ये वीडियो दिखाया. हालांकि उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया लेकिन कहा कि वह सिर्फ इस बारे में टीम को सूचित करना चाहते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...