T20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर कायम, टॉप 10 T20 रैंकिंग में हुए बड़े बदलाव

Kiran Yadav
Published On:
Indian batsman Suryakumar Yadav retained first place in T20 rankings, major changes in top 10 T20 rankings

T20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर कायम, टॉप 10 T20 रैंकिंग में हुए बड़े बदलाव : भारत के स्टार टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन कर सूर्या नंबर वन बने।

सूर्य ने 5 पारियों में 3 अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। उन्होंने पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़कर नंबर वन की पोजिशन हासिल की थी। सूर्या ने 869 अंक बनाए थे, जो सेमीफाइनल मैच के बाद घटकर 859 अंक रह गए, लेकिन उन्होंने अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखा।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार यादव ने तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 59.75 की औसत और 189.68 की स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए।

ताजा रैंकिंग में सूर्या के अलावा विश्व चैंपियन इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी छलांग लगाई है. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 47 गेंदों में 86 रन की पारी खेलकर 22 पायदान का फायदा हुआ है।

हेल्स अब आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में 12वे स्थान पर पहुंच गए हैं। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए हेल्स दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 42.40 की औसत से 212 रन बनाए।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी टॉप 10 में एक स्थान का फायदा हुआ है । अब वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मैच जिताने वाली पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका के रिले रूसो भी सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप 8वें नंबर पर खिसक गए हैं।

ये भी पढ़े : हार्दिक पांड्या और केन विलियमसन वेलिंगटन में मगरमच्छ की बाइक पर सवारी करते हुए नज़र आए , वीडियो हुआ वायरल

आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय टॉप-10 बल्लेबाज

1 सूर्यकुमार यादव भारत 859

2 मोहम्मद रिज़वान पाकिस्तान 836

3 बाबर आज़म पाकिस्तान 778

4 डेवन कॉनवे न्यूजीलैंड 771

5 एडेन मार्करम दक्षिण अफ्रीका 748

6 डेविड मलान इंग्लैंड 719

7 राइली रूसो दक्षिण अफ्रीका 693

8 ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड 684

9 आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया 680

10 पैथुम निसांका श्रीलंका 673

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...