भारतीय गेंदबाज Mukesh Kumar ने रचाई शादी, जन्म जन्मांतर के लिए दिव्या सिंह के प्यार में हुए क्लीन बोल्ड

Pranjal Srivastava
Published On:
Mukesh Kumar

Team India के युवा तेज गेंदबाज Mukesh Kumar आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने दिव्या सिंह को अपने जीवनसंगीनी के रुप में चुना है और दोनों जन्म जन्मांतर के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। ने मंगलवार को गोरखपुर के एक बड़े रिजॉर्ट में एक दूसरे संग सात फेरे लिए हैं।

बता दें कि जानकारी के अनुसार पता चला है कि मुकेश कुमार की बारात छपरा से गोरखपुर तक पहुंची थी। साथ ही दोनों की शादी पूरी तरह बिहारी रिती रिवाज के साथ संपन्न हुई है, जिसमें पहले मंडप में वैवाहिक रीति रिवाज के कार्यक्रम से लेकर तिलकोत्सव की रस्म और जयमाला की प्रक्रिया पूरी की गई।

अगल-बगल के गांव से ताल्लुक रखते हैं मुकेश-दिव्या

आपको बता दें कि शादी समारोह में शामिल हुए गोपालगंज के प्रमोद कुमार ने बातचीत के दौरान बताया है कि मुकेश कुमार और दिव्या सिंह दोनों ही अगल-बगल के गांव से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि मुकेश कुमार की पत्नी दिव्या छपरा के रसूलपुर गांव की रहने वाली हैं।

बता दें कि मुकेश और दिव्या शादी के पहले से ही एक-दूसरे से अच्छी तरह परिचित थे। वहीं मुकेश अपने भाईयों में सबसे छोटे थे और अपने परिवार में शादी के लिए अकेले ही बचे हुए थे। ऐसे में अब उनकी शादी भी हो चुकी है और उनका परिवार संपन्न हो गया है।

शादी के लिए IND vs AUS T20 सीरीज से छुट्टी लेकर आए हैं Mukesh Kumar

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश कुमार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का भी हिस्सा बने थे। उन्होंने शुरूआती 2 मैच खेले थे, जिसमें भारतीय टीम को जीत मिली थी। इस दौरान मुकेश कुमार ने दोनों ही मैचों में काफी किफायती गेंदबाजी की थी और साथ ही 1 विकेट भी हासिल किया था। हालांकि शादी के कारण वो तीसरे मैच में शामिल नहीं रहे।

तीसरे मुकाबले से पूर्व उन्होंने बोर्ड से खास रिक्वेस्ट करते हुए छुट्टी मांगी थी। बोर्ड ने उनकी शादी के मद्देनजर उनकी छुट्टी स्वीकार भी कर ली। इसके अलावा भी मुकेश कुमार IPL के भी 2 सीजन में Delhi Capitals का पार्ट रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 10 मैचों में 7 सफलता भी हासिल की है। वहीं मुकेश दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2024 में भी खेलते नजर आएंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...