भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव के दोस्‍त ने लगाया 44 लाख रुपये का चूना , पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Kiran Yadav
Published On:
Indian fast bowler Umesh Yadav's friend duped him of Rs 44 lakh, police initiate action

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव के दोस्‍त ने लगाया 44 लाख रुपये का चूना , पुलिस ने शुरू की कार्रवाई : भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज उमेश यादव के साथ 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक यादव को उसके पूर्व मैनेजर और दोस्त ने नागपुर में जमीन दिलाने के नाम पर ठगा था.

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उमेश यादव की शिकायत के बाद पुलिस ने नागपुर के शैलेश ठाकरे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

कोराडी के रहने वाले शैलेश ठाकरे उमेश यादव के दोस्त थे , मगर अभी तक शैलेश को गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्राथमिकी के हवाले से पुलिस अधिकारी ने बताया कि उमेश यादव का भारतीय टीम में चयन होने के बाद 15 जुलाई 2015 को अपने बेरोजगार दोस्त शैलेश ठाकुर को मैनेजर नियुक्त किया.

ये भी पढ़े : आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

ठाकरे ने समय के साथ उमेश का विश्वास जीत लिया। शैलेश तेज गेंदबाज के बैंक खाते और इनकम टैक्स सहित पैसों से जुड़े काम देखने लगे। पुलिस ने बताया कि उमेश यादव नागपुर में जमीन खरीदना चाहता था और उसने शैलेश को इसकी जानकारी दी।

ठाकरे एक बंजर इलाके में एक भूखंड देखता है और उमेश को बताता है कि यह 44 लाख रुपये में उपलब्ध होगा। उमेश यादव ने ठाकरे के खाते में पैसे जमा कराए। लेकिन ठाकरे ने यह प्लॉट अपने नाम कर लिया।

इस फर्जीवाड़े के बारे में जब उमेश यादव को पता चला तो उन्होंने शैलेश ठाकरे से पैसे वापस करने को कहा. जवाब में शैलेश ने ऐसा करने से मना कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि शैलेश ने भारतीय क्रिकेटर को पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। अधिकारी ने कहा, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कोराडी में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...