मिलने वाले खाने से खुश नहीं हैं भारतीय खिलाड़ी, सामने आई अहम जानकारियां

Kiran Yadav
Published On:
Indian players are not happy with the food they get, important information has come to the fore

मिलने वाले खाने से खुश नहीं हैं भारतीय खिलाड़ी, सामने आई अहम जानकारियां : टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने दूसरे मैच के लिए सिडनी में है और 27 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच की तैयारी कर रही है. इस मैच से पहले भारतीय टीम का मंगलवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र था, जिसमें ज्यादातर तेज गेंदबाजों ने हिस्सा नहीं लिया। इस बीच खबर है कि भारतीय खिलाड़ियों को इस अभ्यास के बाद गर्म भोजन नहीं मिला, जिससे वे दुखी थे।

मंगलवार को हुए अभ्यास सत्र में सभी तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया। इनके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और स्पिनर अक्षर पटेल को भी आराम दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभ्यास सत्र के बाद भारतीय खिलाड़ी खाने के मेन्यू से बिल्कुल भी खुश नहीं थे और कुछ सदस्यों ने अपने होटल के कमरों में खाना खाने का फैसला किया।

ये भी पढ़े : आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग, टी 20 रैंकिंग में रिज़वान नंबर एक पर कायम

मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ खिलाड़ी फल ले गए लेकिन हर कोई दोपहर का भोजन करना चाहता था और इसलिए उन्होंने होटल वापस जाकर खाने का फैसला किया। समस्या यह है कि आईसीसी लंच के बाद कोई गर्म खाना नहीं दे रही है। एक द्विपक्षीय श्रृंखला में मेजबान हमेशा अभ्यास सत्र के बाद गर्म भोजन प्रदान करते हैं। लेकिन आईसीसी के नियम सभी देशों के लिए समान हैं।

बीसीसीआई अधिकारी ने आगे कहा कि खिलाड़ी दो घंटे के अभ्यास के बाद इस तरह के ठंडे सैंडविच नहीं खा सकते हैं। इस प्रकार के भोजन में पर्याप्त पोषण नहीं होता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों के लिए खाने की व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाता है.

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। उसने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया है और अब गुरुवार को उसका सामना नीदरलैंड से होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Smriti Mandhana
|

Smriti Mandhana : हांगकांग के खिलाफ शतक का मिला बड़ा फायदा, ICC T20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना मजबूत

Smriti Mandhana – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में शानदार शतक लगाने ...

Bangladesh vs West Indies
|

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का ऐलान, WTC फाइनल की रेस में बड़ा मौका

Bangladesh vs West Indies – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ...

Babar Azam
|

Babar Azam : पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम ने खोली चुप्पी

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद ...

Asian Games
|

Asian Games : भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी 5 स्टार होटल की सुविधा, जानिए कहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Asian Games – जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्थिति साफ हो गई ...

BCCI
|

BCCI : BCCI ने ChatGPT, Campa और SBI Life को बनाया एसोसिएट पार्टनर, 130 करोड़ से ज्यादा की डील

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : 103 रन बनाकर भी बांग्लादेश ने रचा कमाल, UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने मेजबान यूएई को 34 रन से ...